नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑस्कर तक पहुंची ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर (RRR) के स्टार राम चरण का क्रेज और बढ़ गया है। साउथ के इस सुपरस्टार के पहले से लोग फैंस हैं। अब इनकी लोकप्रियता में और इजाफा हुआ है। यही वजह है कि राम चरण की अपकमिंग फिल्म गेम चेंजर ने रिलीज से पहले ही बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।
‘गेम चेंजर’ के ओटीटी राइट्स बिके
राम चरण की फिल्म गेम चेंजर के ओटीटी राइट्स बिक गए हैं। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट कर बताया कि फिल्म गेम चेंजर के ओटीटी राइट्स जी 5 ने 270 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। ट्वीट के अनुसार डायरेक्टर शंकर की फिल्म गेम चेंजर थियेटर रिलीज के बाद ओटीटी पर दिखाई जाएगी। फिल्म के 2024 में रिलीज होने की संभावना है। अगर, फिल्म बनने में जरा भी देर हुई तो फिल्म की रिलीज 2025 की जनवरी तक टल सकती है।
कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में राम चरण की अपोजिट आलिया भट्ट थीं। अब एक्टर की अगली फिल्म में भी आलिया हैं। हालांकि यह आलिया भट्ट नहीं, बल्कि कियारा आडवाणी हैं। कियारा का असल नाम आलिया ही है। कियारा इससे पहले भी साउथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब कुछ सुपरहिट हिंदी फिल्मों में काम करने के बाद साउथ में फिर से नजर आएंगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in





