Khatron Ke Khiladi: रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स को चुन-चुन किया रोस्ट, ग्रैंड फिनाले में लिया बदला

Khatron KeKhiladi 13 Promo: कलर्स टीवी का फेमस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। शो ने 14 कंटेस्टेंट्स के साथ सफर शुरू किया था।
Khatron Ke Khiladi
Khatron Ke KhiladiSocial Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कलर्स टीवी का फेमस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 (Khatron Ke Khiladi 13 Grand Finale) का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। शो ने 14 कंटेस्टेंट्स के साथ सफर शुरू किया था। एक-एक कर खिलाड़ी छंटे और अब जल्द शो को विनर मिलने वाला है। खतरों के खिलाड़ी 13 में टीवी, म्यूजिक और फिल्म समेत सभी तरह की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से सेलेब्स आए। अब इनमें से कोई एक इस सीजन का विनर बनेगा। खास बात है ग्रैंड फिनाले में शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने सभी प्रतिभागियों से चुन-चुनकर बदला लिया है। उन्होंने प्रतिभागियों को जमकर रोस्ट किया है।

14 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा ग्रैंड फिनाले

14 अक्टूबर को खतरों के खिलाड़ी 13 का ग्रैंड फिनाले टेलीकास्ट किया जाएगा। इससे पहले शो के प्रोमो रिलीज हो रहे। हाल में शो के कुछ नए प्रोमो जारी हुए हैं। इनमें रोहित शेट्टी प्रतिभागियों को बुरी तरह रोस्ट करते नजर आ रहे हैं।

नायर बनर्जी, अर्चना गौतम और ऐश्वर्या शर्मा पर कसा तंज

हालिया प्रोमो में रोहित शेट्टी ने कहा कि शो के बाकी सभी सीजन से खतरों के खिलाड़ी 13 एकदम अलग था। अब तक शो में प्रतिभागी आते और स्टंट करने के लिए जान लगाते थे। ऐसा पहली बार हुआ की प्रतिभागियों के चक्कर में होस्ट को खुद स्टंट करना पड़ा। रोहित ने यह बात नायर बनर्जी, अर्चना गौतम और ऐश्वर्या शर्मा की ओर इशारा करते हुए कही।

अंजुम फकीह को मिला अवॉर्ड

इसके बाद रोहित सभी प्रतिभागियों के लिए अवॉर्ड्स की कुछ कैटेगरी लेकर आए। इनमें पहली कैटेगरी थी शो का सबसे फट्टी खिलाड़ी कौन था। इस ताज से होस्ट ने अंजुम फकीह को नवाजा। अर्चना गौतम को एंटरटेनर ऑफ द शो का टाइटल मिला।

फाइनल में 5 प्रतिभागी

खतरों के खिलाड़ी 13 के फाइनल में अब पांच प्रतिभागी बचे हैं। इनमें शिव ठाकरे, रश्मीत कौर, ऐश्वर्या शर्मा, अर्जित तनेजा और डिनो जेम्स शामिल हैं। इनमें से कोई एक कल खतरों के खिलाड़ी 13 की ट्रॉफी और प्राइज मनी अपने नाम करेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in