back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RRKPK: फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने तीसरे दिन किया 46 करोड़ का बिजनेस

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने रिलीज होने के दूसरे दिन 29 जुलाई को जबरदस्त कमाई की। शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने रिलीज होने के दूसरे दिन 29 जुलाई को जबरदस्त कमाई की। शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने दूसरे दिन करीब 16 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani 12689ec6d4cf5e9bb061386a9b4886a3.jpg

पहले दिन 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया

निर्देशक करण जौहर की कमबैक फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी हैं। यह फिल्म पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि, यह संख्या उम्मीद से कम थी, फिर भी फिल्म ने अच्छी शुरुआत की। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 16 करोड़ का कलेक्शन किया। अब इसके तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आए हैं।

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani 11c63845ef45f0d3739b874bdb3ebfe3.jpg

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने रविवार को अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने अब तक कुल 46 करोड़ की कमाई कर ली है।

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani 003b2cbe95bd7c01cdc77de855bb8854.jpg

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में मुख्य भूमिका में हैं

फिल्म को लेकर दर्शकों के ओवरऑल रिस्पॉन्स को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस हफ्ते कमाई का आंकड़ा और बढ़ेगा। फिल्म का बजट 160 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म के जरिए करण जौहर सात साल बाद निर्देशन में लौट आए हैं। ‘गली ब्वॉय’ के बाद आलिया और रणवीर एक बार फिर फैमिली ड्रामा ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में आलिया ने बंगाली लड़की और रणवीर ने पंजाबी लड़के का किरदार निभाया है।\

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़ा बढ़ा खतरा! रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को मिली चेतावनी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी को एक बार फिर गंभीर धमकी मिली है। पहले 10 फरवरी को रोहित शेट्टी के...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...