नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। इस साल दर्शकों को ‘पुष्पा: द रूल’ , ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ के रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार है। हालांकब ‘पुष्पा: द रूल’ के रिलीज़ में अभी टाइम है पर ‘भूल भुलैया 3 ‘ और ‘सिंघम अगेन’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
बता दें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ और अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ इस साल दिवाली के मौके पर साथ ही रिलीज़ होने वाली हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इन दोनों फिल्मों के सेम डेट पर रिलीज़ होने से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचने वाला है।
रोहित शेट्टी ने नहीं मानी कार्तिक आर्यन की बात
कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्सऑफिस पर हिट साबित हुई थी ऐसे में वो इस बार भी दर्शकों से अच्छे रिस्पांस की एक्सपेक्टेशन रख रहे है पर उन्हें इस बात का डर भी है कि कहीं रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ सेम डेट पर रिलीज़ होकर उनकी फिल्म को फ्लॉप न कर दें।
कार्तिक ने ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज़ डेट आगे बढ़वाने के लिए डायरेक्टर रोहित शेट्टी को फ़ोन तक कर दिया था और रोहित ने उनसे इसे लेकर थोड़ा सोचने का टाइम मांगा था पर अब खबर आ रही है कि रोहित ने कार्तिक की बात न मानते हुए अपनी फिल्म को दिवाली के दिन ही रिलीज़ करने का डिसिजन लिया है।
इस दिन जारी होगा ट्रेलर
रोहित शेट्टी ने फिल्म के रिलीज़ डेट के साथ-साथ ट्रेलर के भी रिलीज़ डेट का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर अगले महीने 2 या 3 अक्टूबर को रिलीज़ होगा।
‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन लीड रोल में नज़र आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और अर्जुन कपूर भी दिखाई देंगे. वहीं ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन और विद्या बालन के अलावा त्रिप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव, संजय मिश्रा, विजय राज, मनीष वाधवा, राजेश शर्मा नज़र आएंगे।
‘सिंघम अगेन’ में ‘चुलबुल पांडेय’ भी देंगे दिखाई
सिंघम अगेन में दीपिका, रणवीर और अजय देवगन जैसे कई बड़े कलाकार के अलावा बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का भी कैमियो होने वाला है। सलमान खान फिल्म में इंस्पेक्टर के लुक में नज़र आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी ने सलमान खान को अपनी एक्शन फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मनाया है. सलमान खान ने बिना किसी सवाल के फिल्म में काम करने को हां कर दी है।
हमारे साथ वॉट्सऐप पर भी जुड़ें




