back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rekha Birthday: रेखा एक्टिंग में हिट, पर्सनल लाइफ में ट्रेजडी!

Rekha Birthday Special: मशहूर अदाकारा रेखा आज 70वां जन्मदिन मना रहीं हैं। इनका जन्म चेन्नई में 10 अक्टूबर 1954 में हुआ था। रेखा अब की खूबसूरती अब भी बरकरार है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मशहूर अदाकारा रेखा आज 70वां जन्मदिन मना रहीं हैं। इनका जन्म चेन्नई में 10 अक्टूबर 1954 में हुआ था। रेखा अब की खूबसूरती अब भी बरकरार है। एक्ट्रेस किसी इंवेट या पार्टी में शामिल होती हैं तो चार चांद लगा देती हैं। वह जब भी कैमरा के सामने होती हैं तो लोगों की उन पर से नजरें नहीं हटती हैं। वैसे रेखा ने पर्सनल से प्रोफेशनल लाइफ तक में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर आज उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं…

16 साल की उम्र में भी इंडस्ट्री में रखा था कदम

फिल्मों में आने से पहले रेखा का नाम भानुरेखा था। वह ‘किंग ऑफ रोमांस’ जेमिनी गणेशन और एक्ट्रेस पुष्पावल्ली की बेटी हैं। रेखा ने पॉपुलर चर्च पार्क कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की थी। पिता साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सफल अभिनेता थे। मां साउथ इंडस्ट्री की नंबर वन एक्ट्रेस थीं। रेखा भी उनकी तरह सुपरस्टार बनना चाहती थीं। हालांकि, रेखा पहले पढ़ना चाहती थीं, लेकिन खराब आर्थिक हालात की वजह से पढ़ाई छोड़नी पड़ी। रेखा काफी छोटी थीं, जब उनकी मां पुष्पावल्ली को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा था। इससे 16 साल की उम्र में ही रेखा ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।

इस फिल्म से कॅरियार की शुरुआत

रेखा ने कॅरियर की शुरुआत 1966 में रिलीज हुई तमिल फिल्म रंगुला रतलाम से की थी। फिल्म में रेखा चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। इसके बाद रेखा कन्नड़ फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आईं। फिल्म का नाम ऑपरेशन जैकपोट नल्ली सीआईडी 999 है। रेखा के साथ उस जमाने की मशहूर एक्टर राज कुमार थे। फिल्म में रेखा के काम को काफी पसंद किया गया था। इससे एक्ट्रेस को बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी कम समय में पहचान मिली थी।

रेखा की फिल्में

रेखा ने बॉलीवुड में 1970 में रिलीज फिल्म सावन भादों के जरिए डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इसके बाद रेखा स्टार बन गईं। उनको असली पहचान 1976 में रिलीज हुई फिल्म दो अनजाने से मिली। इसमें वह अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई थीं। फिल्म में रेखा की एक्टिंग से अमिताभ संग केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया था। रेखा ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दीं। इनमें खून भरी मांग, मुकद्दर का सिकंदर, मिस्टर नटवरलाल, सुहाग, जुदाई, कामसूत्र: टेल ऑफ लव, उमराव जान, सिलसिला, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, बीवी हो तो ऐसी, राम बलराम समेत कई हिट फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों के जरिए रेखा ने खुद को वर्सटाइल एक्ट्रेस के तौर पर साबित किया। रेखा ने 50 वर्षों के कॅरियर में 180 से अधिक फिल्मों में काम किया है। इसके लिए एक्ट्रेस को कई अवॉर्ड्स से नवाजा गया है।

कई एक्टर्स संग जुड़ा नाम

रेखा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी ज्यादा सफल रही है, उतना दर्द उन्हें निजी जिंदगी में झेलना पड़ा। रेखा को कई बार प्यार हुआ, पर आखिर में धोखा नसीब हुआ। एक्ट्रेस आज भी अकेले जिंदगी बिताने के लिए मजबूर हैं। एक्ट्रेस का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा था, लेकिन जब रेखा को सच्चा प्यार नसीब नहीं हुआ तो उन्होंने शादी कर सेटल होने का फैसला किया। एक्ट्रेस ने 1990 में बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल का हाथ थामा था। दोनों ने सादगी से शादी की और दोनों लाइफ को एंजॉय करने लगे थे, लेकिन खुशी कुछ समय टिकी। रेखा को शादी के तीन महीने बाद पता चला था कि उनके पति मुकेश मानसिक रूप से बीमार हैं। इससे रेखा ने मुकेश से दूरी बनाने का फैसला लिया था।

रेखा के पति ने की थी आत्महत्या

रेखा और मुकेश की दूरियों के बीच एक दिन ऐसा भी आया, जिसने एक्ट्रेस की जिंदगी को बदलकर रख दिया। एक्ट्रेस के पति मुकेश ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मुकेश के परिवार ने रेखा पर बुरी पत्नी होने और मुकेश की जान लेने का दोषी ठहराया था। इससे रेखा को चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ा था। रेखा को आम लोग ही नहीं बल्कि, इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी ‘वैंप’ मान रहे थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵