Parineeti-Raghav Wedding: "कब, क्या, कैसे, कहाँ" होगी परिणीति और राघव की शादी ? इस 'कुंडली' में पढ़ें...

Parineeti-Raghav: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद राघव चड्डा 24 सिंतबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्‌डा।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्‌डा। रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद राघव चड्डा 24 सिंतबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के चाहने वाले इस शादी को लेकर छह महीने से काफी जिज्ञासु हैं। शादी कहां-कैसे, रस्में-रीति-रिवाज क्या, कौन लोग मेहमान होंगे, खाने में क्या होगा, पूरी शादी पर कितना खर्च होगा? दोनों की फैमिली, रिसेप्शन सबकुछ आप इस लेख में जान सकेंगे।

दुनिया के टॉप होटल उदयपुर द लीला पैलेस में शादी

लंदन में साथ पढ़ाई कर चुके परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा दुनिया के टॉप होटल उदयपुर (राजस्थान) के द लीला पैलेस में शादी कर रहे हैं। 24 सितंबर की दोपहर 3 बजे शादी होगी। शादी काफी रॉयल तरीके से होगी। द लीला पैलेस में शादी की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। परिणीति की जिस सुइट में चूड़े की रस्म होगी, वह एरिया पूरी तरह से कांच का बना है। उस सुइट की एक रात का किराया 10 लाख रुपए है। होटल में मेहमानों के लिए 8 सुइट और 80 कमरे बुक हैं। 23 सितंबर की सुबह 10 बजे परिणीति की चूड़ा सेरेमनी होगी।

90 के दशक के बॉलीवुड गानों पर होगा संगीत फंक्शन

23 सितंबर की शाम संगीत सेरेमनी होगी। संगीत पर 90 के दशक के बॉलीवुड गानों की थीम रखी गई है। 24 सितंबर की दोपहर 1 बजे राघव चड्ढा की सेहराबंदी होगी। दोपहर 2 बजे बारात प्रस्थान करेगा। राघव बारातियों संग नाव में सवार होकर होटल लीला पैलेस पहुंचेंगे। शाम 4 बजे कपल के फेरे होंगे। शाम 6 बजे विदाई होगी। रात 8:30 बजे रिसेप्शन और गाला डिनर होना है। दिल्ली की बड़ी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी शादी का कार्यक्रम कर रही है। 23 और 24 सितंबर को होटल के कर्मचारियों के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर पाबंदी है।

इस थीम पर शादी, सिंदूर भरने का तरीका भी खास होगा

शादी की थीम नॉस्टेल्जिया होगी। इसके मुताबिक सभी फंक्शन होंगे। पंजाबी रीति-रिवाज के अनुसार परिणीति की मांग में सिंदूर भरा जाएगा। इससे पहले दोनों ने अरदास कर अपनी शादी की रस्में को शुरुआत की थी।

मेन्यू में ये खास फूड आइटम

120 से ज्यादा लग्जरी टैक्सियों बुक हैं। मेहमान 23 सितंबर को उदयपुर पहुंचेंगे। परिणीति और राघव के घरवाले 22 सितंबर को ही उदयपुर पहुंचेंगे। शादी के मेन्यू में ज्यादातर पंजाबी फूड आइटम्स हैं। इटालियन और फ्रेंच डिशेज भी हैं। चूंकि राजस्थान में शादी हो रही, इसलिए वहां के भी सबसे प्रसिद्ध फूड आइटम मेन्यू में शामिल हैं।

परिणीति-राघव शादी का मिनट्स।
परिणीति-राघव शादी का मिनट्स।रफ्तार

मेहमानों की लिस्ट, स्वागत के लिए विदेशों से आए खास फूल

शादी में परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट्र, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान सिंह, हरभजन सिंह समेत कई एक्टर-एक्ट्रेस और राजनेता शामिल होंगे। इन मेहमानों का स्वागत करने के लिए भारत के साथ तीन अन्य देशों से विशेष फूल मंगवाए गए हैं। गाजे-बाजे के साथ फूलों की बारिश कर राजा-महाराजा की तरह मेहमानों का ग्रैंड वेलकम किया जाएगा। बता दें इस कपल की शादी और रिसेप्शन का कार्ड पहले ही वायरल हो चुका है।

इन कलाकारों को आमंत्रण नहीं

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की अफेयर की चर्चा रही थी। इस वजह से परिणीति ने शाहरुख खान को आमंत्रण नहीं दिया है। एक्टर उदय चोपड़ा एक समय में परिणीति के रूमर्ड एक्स रहे हैं, जिस वजह से उन्हें शादी में नहीं बुलाया गया है। फिल्म आशिकी 2 के हीरो आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) का भी परिणीति के एक साथ रिलेशनशिप में थे। इस कारण वह शादी में नहीं आएंगे। मलाइका अरोड़ा खान के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को भी न्योता नहीं मिला है। परिणीति और अर्जुन कपूर रूमर्ड रिश्ते में थे।

राघव से 10 गुना अधिक अमीर हैं परिणीति

परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति 60 करोड़ रुपए की है। फिल्म और विज्ञापन से कमाई करती हैं। परिणीति होने वाले पति राघव चड्डा से 10 गुना अमीर हैं। राघव की कुल संपत्ति 50 लाख रुपए है। 37 लाख रुपए का एक घर है। राघव चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। राजनीति में आने से पहले राघव ने ग्रांट थॉर्नटन, डेलाइट, श्याम मालपानी समेत कई बड़ी अकाउंटेंसी फर्म में काम किया है।

19 सितंबर को हुई मेहंदी सेरिमनी

19 सितंबर को राघव चड्ढा के घर पर दोनों की मेहंदी सेरिमनी हुई थी। सेरेमनी लगभग 3 बजे शुरू हुई थी। राघव और परिणीति पंजाबी रीति-रिवाज से मेहंदी सेरेमनी की थी। 20 सितंबर की रात दिल्ली में ही सूफी नाइट हुई। इसमें दोनों के परिवार वाले शामिल हुए। इसके अलावा कुछ प्रमुख लोग भी नजर आए। इनमें पूर्व क्रिकेटर एवं सांसद हरभजन सिंह शामिल हैं।

13 मई को हुई थी राघव-परिणीति की सगाई

परिणीति और राघव की सगाई 13 मई को नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी। रिंग सेरेमनी में राजनीति से सिनेमा जगत तक के दिग्गज शामिल हुए थे। इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आदित्य ठाकरे, कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम और प्रियंका चोपड़ा शामिल हैं।

परिणीति की फैमिली

परिणीति की बड़ी एवं खुशहाल पंजाबी फैमिली है। एक्ट्रेस की पिता पवन चोपड़ा और मां रीना मल्होत्रा चोपड़ा से बेहद करीबी बॉन्डिंग है। पिता बिजनेसमैन हैं। अंबाला कैंट में इंडियन आर्मी के सप्लायर हैं। मां आर्टिस्ट हैं। पेंटिंग्स और आर्ट एग्ज़ीबिशन के लिए पॉपुलर हैं। परिणीति के दो भाई शिवांग और सहज चोपड़ा (Sahaj Chopra) हैं। परी सबसे बड़ी हैं। सहज ग्रेजुएशन बाद फ़ैमिली बिजनेस में शामिल हुए। वो नई दिल्ली में मिलीज कुकीज फ्रैंचाइजी में हैं। उन्होंने परिणीति की फिल्म दावत-ए-इश्क में बतौर एसिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है। छोटा भाई शिवांग डॉक्टर है। परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हैं। इनकी शादी नामी अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस के साथ हुई है। मीरा चोपड़ा भी परिणीति की कजिन हैं।

राघव चड्डा की फैमिली

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा राजनीति के जाने-माने चेहरा हैं। राघव की फैमिली को ग्लैम वर्ल्ड से दूर रहना पसंद है। राघव का जन्म दिल्ली में हुआ है। पिता सुनील और मां अल्का चड्ढा हैं। पिता बिजनेसमैन और मां अल्का होममेकर हैं। राघव की छोटी बहन चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.