back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajesh Khanna Birth Anniversary: राजेश खन्ना की मूवी एक साल चली थी थिएटर में, एक्टिंग से विरोध पड़ गया था ठंडा

Rajesh Khanna Top Film: बॉलीवुड इंडस्ट्री में राजेश खन्ना वह अभिनेता रहे, जिन्होंने दशकों तक फैंस का खूब मनोरंजन किया। वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्मों के बारे में जितनी बातें करें, वह कम है।

नई दिल्ली, रफ्तार। बॉलीवुड इंडस्ट्री में राजेश खन्ना वह अभिनेता रहे, जिन्होंने दशकों तक फैंस का खूब मनोरंजन किया। वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी शानदार फिल्मों के बारे में जितनी बातें करें, वह कम है। हम राजेश खन्ना (काका) की बर्थ एनिवर्सरी स्पेशल में उनकी सुपरहिट फिल्म आराधना को लेकर चर्चा कर रहे हैं। 1969 में डायरेक्टर शक्ति समांथा के निर्देशन में बनी राजेश की रोमांटिक ड्रामा फिल्म आराधना रिलीज हुई थी। फिल्म में दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर लीड रोल में थीं। फिल्म की कहानी शानदार और रोचक रही, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और फिल्म सुपरहिट हो गई। यह वह दौर था, जब राजेश ने बतौर एक्ट्रेस इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई थी। बॉक्स ऑफिस पर ‘आराधना’ की सफलता ने ही काका के स्टारडम को रातों-रात बढ़ाया था। यूं तो फिल्म में एक से बढ़कर एक गाने हैं। उन्हें आज भी फैंस सुनते हैं। मगर, दिग्गज गायक रहे किशोर कुमार की आवाज में रूप तेरा मस्ताना गाने को लेकर दिलचस्प किस्सा है। आईएमडीबी के मुताबिक 3:30 मिनट का राजेश और शर्मिला टैगोर पर फिल्माया गया ये गाना महज एक सिंगल टेक में शूट हुआ था।

100 दिन लगातार चले थे ‘आराधना’ के 4 शो

काका की फिल्म ने रिलीज के साथ काफी लंबे समय तक सफलता के झंड़े गाढ़े। हिंदी समेत अन्य भाषाओं में आराधाना 100 दिन तक थिएटरों में 4 शो के साथ चली। ऐसा करने वाली ‘आराधना’ हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने इसका खुलासा किया था कि उनकी फिल्म 50 हफ्ते यानी 1 साल से अधिक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन की थी। एक्ट्रेस ने उस दौरान ‘आराधना’ की तुलना मॉर्डन दौर की फिल्म ‘आर आर आर’ से की थी।

पचड़े में पड़ी रही थी फिल्म

‘आराधना’ की रिलीज काफी पचड़े में पड़ी रही थी। 70 के दशक में दक्षिण भारत के हिस्सों में हिंदी भाषा के विरोध को लेकर माहौल बहुत गरमा रहा था, जिससे ‘आराधना’ को हिंदी के अलावा साउथ भाषाओं में रिलीज को लेकर लोग नाराज हो रहे थे। मगर, मूवी की अपार सफलता ने तमाम विरोध को सिरे से खारिज कर हिंदी सिनेमा के लिए नई मिसाल कायम की थी।

शर्मिला को मिला था बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

मूवी में शर्मिला टैगोर ने कमाल की एक्टिंग कर हर किसी का दिल जीता था। मूवी के लिए उनको फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला था। खास बात थी कि जब शर्मिला को अवॉर्ड लेने जब स्टेज पर पहुंची थीं तो वह प्रेग्नेंट थीं। कुछ समय बाद शर्मिला ने सैफ अली खान को जन्म दिया था। आज सैफ अली सुपरस्टार हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...