नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड के प्रसिद्व संगीतकार एआर रहमान के गाने सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किए जाते हैं। उन्होंने सफलता का एक अलग मुकाम हासिल किया है, क्योंकि उन्होंने भारतीय सिनेमा के संगीत को एक अलग दिशा तक पहुंचाया है। देश को ऑस्कर और ग्रैमी अवॉर्ड दिलाने वाले रहमान प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं फिलहाल संगीतकार अपनी शादी और तलाक के कारण चर्चा में हैं।
रिश्ते में बढ़ गया था इमोशनली तनाव
एआर रहमान की निजी जिंदगी से जुड़ी एक और शॉकिंग खबर इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। बॉलीवुड के फेमस सिंगर AR रहमान की 29 साल की शादी टूट गई है। शादी के इतने साल बाद जहां कपल का रिश्ता मजबूत हो जाता है, वही इनका रिश्ता ही ख़त्म हो गया है। बता दें कि तलाक की जानकारी ए आर रहमान की बीवी सायरा बानो के वकील ने दी है। जानकारी देते हुए सायरा की वकील वंदना शाह ने कहा कि 57 साल के सिंगर, पत्नी सायरा बानो से अलग हो रहे हैं।वकील वंदना शाह ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, ‘शादी के कई साल बाद सायरा बानो के लिए यह बहुत ही मुश्किल फैसला है कि वह अपने पति एआर रहमान से सेपरेट हो रही हैं। दोनों ने ये फैसला तब लिया जब इमोशनली तनाव पैदा हुआ। एक दूसरे से प्यार के बावजूद दोनों ने ये महसूस किया है कि किस कद्र उनके बीच तनाव और मुश्किलें बढ़ रही हैं। ऐसे में सायरा ने इस बात पर जोर दिया और ये कठिन फैसला लिया। वह अनुरोध करती हैं कि सभी उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखें।
महज चार साल की उम्र में सीखना शुरू किया था पियानो
एआर रहमान का जन्म मद्रास, तमिलनाडु में 6 जनवरी 1967 को हुआ था। उनके पिता आरके शेखर फिल्म स्कोर कंपोजर थे। महज चार साल की उम्र में ही एआर रहमान ने पियानो सीखना शुरू कर दिया। उन्होंने स्टूडियो में कीबोर्ड बजाते हुए अपने पिता की सहायता की।
पिता की मौत के बाद आर्थिक स्थिति हुई खराब
जब एआर रहमान के पिता हुई, उस वक्त वो महज 9 साल के थे। पिता के म्यूजिकल इक्विपमेंट को रेंट कर देकर उनकी फैमिली जीवन यापन कर रही थी। उस समय स्कूल में पढ़ रहे रहमान को परिवार की मदद करने के लिए काम करना पड़ा, जिसकी वजह से वो क्लास मिस करने लगे और एग्जाम में भी फेल होने लगे। जिसके बाद स्कूल प्रिंसिपल ने उनको और उनकी मां को बुलाकर कहा कि सड़क पर जाकर भीख मांगों और अब उसे स्कूल भेजने की जरूरत नहीं है। इसका खुलासा खुद एआर रहमान ने साल 2012 में दिए एक इंटरव्यू में किया था।
पढ़ाई छोड़ने का किया फैसला
इसके बाद एआर रहमान ने दूसरे स्कूल में पढ़ाई की, जहां उन्होंने अपने हाई स्कूल के क्लासमेट्स के साथ एक बैंड बनाया। इसके बाद मां से डिसकस कर उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और फुल टाइम म्यूजिशियन बनने और इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाने का फैसला किया। रहमान बहुत शानदार कीबोर्ड प्येलर थे। उन्होंने अपने बचपन के दोस्तों के साथ एक बैंड बनाया। वो कई सारे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाने में पारंगत थे। बहुत जल्द उन्होंने दूसरे कंपोजर के साथ काम करना शुरू कर दिया और इसके बाद अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ते चले गए और कड़े संघर्ष के बाद सफलता का मुकाम हासिल किया।
23 साल की उम्र में किया धर्म परिवर्तनरहमान के धर्म परिवर्तन से जुड़े कई किस्से हैं, लेकिन बताया जाता है कि 1984 में उनकी बहन की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। उस वक्त उनकी मुलाकात कादरी से हुई। 23 साल की उम्र में उन्होंने अपनी फैमिली के साथ इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम दिलीप कुमार से बदलकर अल्लाह रक्खा रहमान कर लिया।
कपल के तीन बच्चे दो बेटियां और एक बेटा
ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने तलाक लेने का फैसला किया। दोनों की शादी 12 मार्च 1995 को हुई थी। कपल के तीन बच्चे दो बेटियां और एक बेटा है। एक तरफ जहां फैंस इस खबर से हैरान हैं वहीं एक्टर की बेटी रहीमा ने तालक की खबरों पर रिएक्ट किया है।
क्यों लिया रहमान और सायरा ने अलग होने का फैसला?
इसमें कहा गया, “शादी के इतने सालों बाद सायरा ने अपने पति एआर रहमान से अलग होने का कठिन निर्णय लिया है। यह फैसला उनके रिश्ते में भावनात्मक तनाव के बाद आया है। गहरे प्यार के बावजूद दंपती ने पाया कि उनके रिश्ते में तनाव और कठिनाइयों ने उनके बीच खाई पैदा कर दी है।” सायरा और एआर रहमान के इस फैसले से हर कोई हैरान है। दोनों ने जल्दबाजी नहीं बल्कि बहुत सोच समझकर अलग होने का फैसला लिया है।
बेटी रहीमा ने सेपरेशन पर किया रिएक्ट
एआर रहमान ने भी एक पोस्ट शेयर किया, उन्होंने कहा- ‘हमें उम्मीद थी हम तीस साल पूरे कर लेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि सभी चीजों का एक अदृश्य अंत होता है।’ सिंगर के तलाक का उनके बच्चों पर भी गहरा असर पड़ा है। दोनों की दो बेटियां खतीजा,रहीमा और एक बेटा अमीन है।इसके बाद उनकी बेटी रहीमा रहमान ने पोस्ट करके अपने पेरेंट्स के तलाक पर प्राइवेसी रखने की बात कही है। रहीमा ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- ‘मैं बहुत शुक्रगुजार रहूंगी अगर इस मामले को पूरी प्राइवेसी और इज्जत के साथ ट्रीट किया जाएगा।’ रहीमा ने एआर रहमान की पोस्ट को भी री-शेयर किया। उन्होंने लिखा- हमें दुआओं में याद रखें।
कब हुई थी एआर रहमान की शादी
एआर रहमान और सायरा बानो की शादी साल 1995 में हुई थी। यह एक अरेंज मैरिज थी और रहमान की मां ने उनके लिए रिश्ता पसंद किया था। जब रहमान की शादी हुई थी उस वक्त वो 29 साल के थे। एआर रहमान ने सिम्मी ग्रेवाल के एक चैट शो में खुलासा किया था कि उनकी मां ने उनके लिए ये रिश्ता ढूंढ़ा था। रहमान ने बताया था उनके पास दुल्हन की तलाश करने का समय नहीं था। लेकिन, उन्हें पता था कि शादी करने का यह सही समय है। तब वे 29 साल के थे और उन्होंने अपनी मां से कहा था- ‘मेरे लिए दुल्हन ढूंढ़ो।’





