Pushpa 2: फैंस के आगे झुका पुष्पा, इस OTT पर भी रिलीज होगी पुष्पा 2

Pushpa 2 on OTT: अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए बेहद अच्छी खबर है। फैंस के प्यार के आगे पुष्पा झुक गया है। ओटीटी के इस दौर में पुष्पा 2: द रूल का बज ओटीटी पर भी रिलीज होगी।
फिल्म पुष्पा 2 का पोस्टर।
फिल्म पुष्पा 2 का पोस्टर।सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए बेहद अच्छी खबर है। फैंस के प्यार के आगे पुष्पा झुक गया है। ओटीटी के इस दौर में "पुष्पा 2: द रूल" ओटीटी पर भी रिलीज होगी। इन दिनों फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। हाल में "पुष्पा 2-द रूल" से जुड़ा अल्लू अर्जुन का लुक भी सामने आया था। इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा हो चुका है। पुष्पा 2-द रूल 15 अगस्त को थिएटरों में रिलीज होगी। अब फिल्म की ओटीटी रिलीज हो लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो पुष्पा 2-द रूल के स्ट्रीमिंग राइट्स बिक चुके हैं।

नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे पुष्पा 2

रिलीज से एक साल पहले फिल्म के राइट्स बिके हैं। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने एक्स अकाउंट के जरिए पुष्पा 2: द रूल के स्ट्रीमिंग राइट्स की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के थ्रिटेकिल स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने रिकॉर्ड कीमत पर ली है। वैसे, मेकर्स ने इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

दर्शकों को थिएटरों में वापस लाई थी पुष्पा: द राइज

पुष्पा : द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक लहर पैदा की थी। कोरोना काल के बाद की टर्नअराउंड फिल्म थी। इसने दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाया था। फिल्म ने जबरदस्त डायलॉग, कहानी और दिल जीतने वाले गाने से देश में धूम मचाई थी। पुष्पराज का अल्लू अर्जुन का किरदार भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा प्यार पाने वाले किरदारों में से एक बन गया। यह किरदार हर भाषा या तबके के लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया। डायरेक्टर सुकुमार द्वारा बनाई गई फिल्म ने दुनिया ने कल्ट का स्टेटस हासिल किया। पुष्पा 2: द रूल दुनिया भर में कई भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में आइकन स्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल लीड रोल में हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in