
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म डॉन 3 (Don 3) रणवीर सिंह के बाद लीड एक्ट्रेस के नाम पर चर्चाए तेज हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉन 3 के मेकर्स रणवीर के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। प्रियंका और रणवीर पहले फिल्म गुंडे, फिल्म बाजीराव मस्तानी और फिल्म दिल धड़कने दो में काम कर चुके हैं।
फरहान से मिली थीं प्रियंका
फरहान अख्तर अब फिल्म जी ले जरा की जगह डॉन 3 को प्रायोरिटी दे रहे हैं। दरअसल, फिल्म जी ले जरा के लिए मेल कास्ट फाइनल नहीं हो रही। इससे वह अब डॉन 3 पर पूरा ध्यान दे रहे। वह रणवीर के साथ प्रियंका को कास्ट कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो हाल में फरहान अख्तर से प्रियंका मिली थीं। उन्होंने डॉन 3 पर बात की थी। प्रियंका ने फिल्म को लेकर ग्रीन सिग्नल दिया है। बता दें फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर पहले कियारा आडवाणी और कृति सेनन का नाम सामने आया था।
शाहरुख के फैंस नाराज, रणवीर को किया था ट्रोल
गौरतलब है कि डॉन फ्रेंचाइजी से शाहरुख खान के बाहर जाने और रणवीर की एंट्री से फैंस नाराज हैं। जब डॉन में रणवीर की एंट्री की अनाउंसमेंट हुई थी तो सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in