नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काफी दिनों के बाद वापस अपने देश भारत लौट आई हैं। हाल ही में उन्हें हैदराबाद के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रियंका के स्वदेश लौटने की वजह डायरेक्टर राजामौली की अगली फिल्म बताया जा रहा है, जिसमें प्रियंका मुख्य किरदार निभाने जा रही हैं। प्रियंका पिछले कई सालों से किसी भी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं। बीते दिनों खबर फैली थी कि प्रियंका चोपड़ा ने बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ उनकी अगली फिल्म करने के लिए हामी भरी है। वे राजामौली की एक फिल्म में मुख्य किरदार निभाती नजर आने वाले हैं। इन सभी चर्चाओं के बीच प्रियंका का इंडिया लौटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। जिसे देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं।
प्रियंका अपने भाई की शादी अटेंड करने यहां आई हैं
हैदराबाद एयरपोर्ट के वायरल हुए इस वीडियो में प्रियंका कैजुअल लुक में दिखीं। उन्होंने ब्राउन कलर की हुडी और लोअर कैरी किया है। वहीं अपने लुक को अट्रैक्टिव रखने के लिए एक टोपी भी पहनी। प्रियंका ने एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए पैपराजी को देखकर स्माइल भी दी। सोशल मीडिया पर फैंस उनसे हैदराबाद आने की वजह भी पूछ रहे हैं। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि वो फिल्म की शूटिंग के लिए ही भारत आई हैं। तो कुछ यूजर्स ने कहा कि प्रियंका अपने भाई की शादी अटेंड करने यहां आई हैं।
यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित थी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजामौली की अगली फिल्म का प्रोडक्शन अप्रैल में शुरू हो सकता है। प्रियंका के आखिरी बॉलीवुड प्रोजेक्ट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में देखा गया था। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित थी।





