back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Salaar Release: प्रभास की ‘सालार’ 28 सितंबर को नहीं होगी रिलीज, फिर से शूट होगा क्लाइमेक्स

Salaar Release Date: प्रभास की फिल्म सालार 28 सितंबर को रिलीज नहीं होगी। मेकर्स ने एक बार फिर रिलीज डेट टाल दी है। फिल्म सालार पार्ट 1 सीजफायर की रिलीज आगे बढ़ाए जाने का कारण क्लाइमेक्स है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बाहुबली फेम प्रभास की फिल्म सालार 28 सितंबर को रिलीज नहीं होगी, मेकर्स ने एक बार फिर रिलीज डेट टाल दिया है। फिल्म सालार:पार्ट 1 सीजफायर की रिलीज आगे बढ़ाए जाने का कारण क्लाइमेक्स है। फिल्म के डायरेक्टर फिर से क्लाइमेक्स शूट करेंगे। ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF के डायरेक्टर प्रशांत नील द्वारा सालार: पार्ट 1 सीजफायर को डायरेक्ट किया गया है। मेकर्स ने 28 सितंबर रिलीज डेट अनाउंस की थी, लेकिन VFX का काम पूरा न होने और कई मुद्दों की वजह से रिलीज आगे बढ़ाई जा रही है ।

केजीएफ से नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की कोशिश

सूत्रों के मुताबिक डायरेक्टर प्रशांत नील एंड कंपनी सालार के कुछ हिस्सों को फिर से शूट करना चाहती है। इसमें सालार का क्लाइमेक्स सीन भी शामिल है। मेकर्स चाहते हैं दर्शकों को सबसे बड़ी एक्शन फिल्म दें, इसलिए वे सालार को बेहतरीन सिनेमाई एक्सपीरिएंस देने वाली फिल्म बनाना चाहते हैं। प्रशांत नील अपने पिछली फिल्म केजीएफ से सालार को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहते हैं। हाल में प्रशांत नील ने जब सालार का फाइनल कट एखा तो उन्हें इसमें कुछ सुधार की गुजाइंश दिखी। प्रशांत टास्कमास्टर हैं, उन्हें अपने प्रोड्यूसर्स से भी इसे लेकर सपोर्ट मिला। प्रोड्यूसर्स ने प्रशांत नील की बात मानकर रिलीज में देरी होने और क्रिएटिव सेटिसफेक्शन तक बजट बढ़ने की रिस्क लेने को मंजूरी दे दी।

स्टेकहोल्डर्स ने भी दी मंजूरी

फिल्म के कुछ हिस्सों को रीशूट करने को स्टेकहोल्डर्स ने मंजूरी दे दी है। फिल्म से जुड़े खास शख्स ने कहा कि बाजार में फिल्म जिस कीमत में खरीदी जाती है, उसे देखते हुए एक पॉलिश्ड और कम्पलीट प्रोडक्ट के साथ आना अच्छा होता है। सुधार की गुंजाइश होती है तो सुधार करना हमेशा अच्छा होता है। इस लघु रीशूट का विचार दर्शकों के लिए सिनेमाई अनुभव को बढ़ाना है।

600 वीएफएक्स शॉट्स नहीं मिले

सालार में देरी का एक कारण वीएफएक्स भी है। सालार की टीम को 600 वीएफएक्स शॉट्स अब भी नहीं मिले हैं। वीएफएक्स शॉट्स मिलने के बाद सालार की नई रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी। फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू हैं ।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत! तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार को हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने की डेडलाइन बढ़ाने से इनकार कर दिया। अभिनेता के वकील ने अदालत...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...