Parineeti and Raghav Reception: दिल्ली और चंडीगढ़ का रिसेप्शन कैंसिल, 4 अक्टूबर को मुंबई में ग्रैंड पार्टी

Parineeti and Raghav Mumbai Reception: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रिसेप्शन वेन्यू तय हो गया है। अब मुंबई और चंडीगढ़ में नहीं, बल्कि सिर्फ मुंबई में रिसेप्शन होगा।
parineeti chopra and Raaghav
parineeti chopra and RaaghavSocial media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रिसेप्शन वेन्यू तय हो गया है। अब मुंबई और चंडीगढ़ में नहीं, बल्कि सिर्फ मुंबई में रिसेप्शन होगा। चार अक्टूबर को मुंबई को ग्रैंड रिसेप्शन होगा। इसमें फिल्मी जगत के तमाम सितारे शामिल होंगे। परिणीति और राघव की शादी में बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हो सके थे। शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शरीक हुए थे। यह कपल उदयपुर में शादी करने के बाद दिल्ली वापस आ चुका है। अब कपल रिसेप्शन होस्ट करने की तैयारियां कर रहा है।

दिल्ली और चंडीगढ़ की पार्टी कैंसिल

रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली में भी एक रिसेप्शन होने वाला था जिसमें सारे राजनेता शामिल होने वाले थे। अब प्लान में बदलाव किया गया है। अब सिर्फ एक रिसेप्शन होस्ट किया जाएगा। यह मुंबई में होगा। फिलहाल दिल्ली और चंडीगढ़ की पार्टी कैंसिल कर दी गई है। परिणीति और राघव मुंबई में दोस्तों के लिए पार्टी होस्ट करेंगे। परिणीति और राघव के रिसेप्शन में ज्यादातर एक्ट्रेस, को-स्टार शामिल होंगे।

प्रियंका नहीं होंगी शामिल

परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा रिसेप्शन में भी शामिल नहीं हो सकेंगी। उदयपुर में भी शादी में शामिल नहीं हो सकी थीं। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा शादी में शामिल हुईं थीं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.