back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंकज त्रिपाठी की ‘मैं अटल हूं’ का ‘राम धुन’ गाना हुआ रिलीज, कैलाश खेर की आवाज़ से झूमे फैन्स

पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं का गाना रिलीज हो गया है। वहीं गाने सुनते ही फैंस ने कैलाश खेर की खूब प्रशंसा की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अयोध्या में राम मंदिर की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। हर किसी को इस दिन का उत्सुक्ता के साथ इंतजार है। इस बीच मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का गाना “राम धुन” रिलीज हो गया है। इस गाने के बोल कैलाश खेर ने लिखे हैं और उन्होंने ही गाने को आवाज़ भी दी है। दर्शकों को ये गाना खूब पसंद आ रहा है।

कैलाश खेर की जमकर हो रही तारीफ

कैलाश खेर के इस गाने की जमकर तारीफ हो रही है। गाने को लिरिक्स और कंपोज भी उन्होंने किया है। ये गाना रिलीज होते ही फैंस झूम उठे। श्रद्धा से सराबोर ये गाने को सुनकर हर कोई गाने की प्रशंसा करते नहीं थक रहा है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि कैलाश खेर की आवाज सुनकर दिमाग एकदम फ्रेश हो जाता है। और फिर राम जी पर ये गाना, सोने पर सुहागा है।

पंकज ने यूजर्स को दिया तोहफा

फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभा रहे पंकज त्रिपाठी ने गाने को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये गाने यूट्यूब पर रिलीज किया है। ये फिल्म ‘मैं अटल हूं’ को 19 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म की रिलीज को लेकर पंकज त्रिपाठी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित है फिल्म

इस फिल्म की कहानी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है। फिल्म उनके पॉलिटिकल करियर के साथ प्रधानमंत्री तक का सफर को दर्शाती है।

रवि जाधव ने किया है फिल्म का निर्देशन

फिल्म मैं अटल हूं का निर्देशन रवि जाधव द्वारा किया गया है। इस गाने को ऋषि विरमानी द्वारा लिखा गया है। गाने को विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और लेजेंड स्टूडियोज द्वारा फिल्म को फिल्म को प्रेजेंट किया गया है। फिल्म को देखने को फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी! जानें कब रिलीज होंगी ये मच-अवेटेड फिल्में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...