पंकज त्रिपाठी की 'मैं अटल हूं' का 'राम धुन' गाना हुआ रिलीज, कैलाश खेर की आवाज़ से झूमे फैन्स

पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं का गाना रिलीज हो गया है। वहीं गाने सुनते ही फैंस ने कैलाश खेर की खूब प्रशंसा की है।
Ram Dhun Song
Ram Dhun Song Social Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अयोध्या में राम मंदिर की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। हर किसी को इस दिन का उत्सुक्ता के साथ इंतजार है। इस बीच मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म 'मैं अटल हूं' का गाना "राम धुन" रिलीज हो गया है। इस गाने के बोल कैलाश खेर ने लिखे हैं और उन्होंने ही गाने को आवाज़ भी दी है। दर्शकों को ये गाना खूब पसंद आ रहा है।

कैलाश खेर की जमकर हो रही तारीफ

कैलाश खेर के इस गाने की जमकर तारीफ हो रही है। गाने को लिरिक्स और कंपोज भी उन्होंने किया है। ये गाना रिलीज होते ही फैंस झूम उठे। श्रद्धा से सराबोर ये गाने को सुनकर हर कोई गाने की प्रशंसा करते नहीं थक रहा है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि कैलाश खेर की आवाज सुनकर दिमाग एकदम फ्रेश हो जाता है। और फिर राम जी पर ये गाना, सोने पर सुहागा है।

पंकज ने यूजर्स को दिया तोहफा

फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभा रहे पंकज त्रिपाठी ने गाने को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये गाने यूट्यूब पर रिलीज किया है। ये फिल्म 'मैं अटल हूं' को 19 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म की रिलीज को लेकर पंकज त्रिपाठी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित है फिल्म

इस फिल्म की कहानी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है। फिल्म उनके पॉलिटिकल करियर के साथ प्रधानमंत्री तक का सफर को दर्शाती है।

रवि जाधव ने किया है फिल्म का निर्देशन

फिल्म मैं अटल हूं का निर्देशन रवि जाधव द्वारा किया गया है। इस गाने को ऋषि विरमानी द्वारा लिखा गया है। गाने को विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और लेजेंड स्टूडियोज द्वारा फिल्म को फिल्म को प्रेजेंट किया गया है। फिल्म को देखने को फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in