Joyland: पाकिस्तान ने अपनी जिस फिल्म को किया था बैन, भारत में इस दिन होगी रिलीज

पाकिस्तानी फिल्म जॉयलैंड को लेकर उस मुल्क में काफी विवाद रहा है। इतने विरोधों के बाद भी इस फिल्म को नवंबर 2022 में वहां रिलीज किया गया था ।
joyland poster
joyland poster

नई दिल्ली, एजेंसी। जेंडर आइडेंटिटी पर बात करने वाली बहुचर्चित पाकिस्तानी फिल्म जॉयलैंड आखिरकार भारत में रिलीज हो रही है। फिल्म की पाकिस्तान में कुछ वर्गों द्वारा काफी आलोचना की गई थी और यहां तक कि कुछ समय के लिए प्रतिबंधित भी किया गया था। अब यह फिल्म 10 मार्च, 2023 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म की रिलीज की तारीख इंस्टाग्राम पेज पर साझा की गई

फिल्म की रिलीज की तारीख फिल्म के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर साझा की गई है। पोस्ट पर कैप्शन है, "हम दुनिया भर के दर्शकों के साथ जॉयलैंड को साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हैं! जॉयलैंड को स्पेन, ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड, भारत, बेनेलक्स और पूर्वी यूरोप के सिनेमाघरों में देखें।"

दकियानूसी विचारों पर आधारित है कहानी

अली जुनेजो, रस्टी फारूक, अलीना खान, सरवत गिलानी, सोहेल समीर, सलमान पीरजादा और सानिया सईद अभिनीत, जॉयलैंड की कहानी दकियानूसी विचारों को दिखाती है। जॉयलैंड में एक परिवार अपनी पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए बेटा चाहता है। उनकी यह इच्छा पूरी भी होती है लेकिन परेशानी तब खड़ी होती है, जब परिवार के छोटे बेटे को ट्रांसजेंडर से प्यार हो जाता है।

जॉयलैंड को ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेटेड किया गया

जॉयलैंड को ऑस्कर 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म के लिए पाकिस्तान की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा गया था। यह कान फिल्म समारोह के लिए चुनी जाने वाली देश की पहली फिल्म भी थी। इसने अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन में जूरी पुरस्कार जीता।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in