back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mirzapur 3 Trailer: एक बार फिर जबरदस्त अंदाज़ में नजर आए गुड्डू और कालीन भईया, मिर्जापुर 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज

मिर्जापुर 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है वहीं, इस बार सीरीज में काफी कुछ बदला-बदला नजर आ रहा है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज मिर्जापुर 3 का हर कोई बेसब्री के साथ इंतजार कर रह था। हालांकि पहले रिलीज डेट के साथ पहेली वाला खेल खेला गया फिर रिलीज डेट का खुलासा हुआ और अब मेकर्स ने सीरीज का ट्रेलर भी जारी कर दिया हैं जिसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी लीड रोल में नजर आ रहे हैं हलाकि इस बार मुन्ना भैया सीरीज का हिस्सा नहीं है। 

ऐसा है सीरीज का ट्रेलर

मिर्जापुर 3 का ट्रेलर की शुरुआत फ्लस्बैक से हुई उसके बाद लगातार गोलियों की आवाज आती है। अली फजल यानि गुड्डू भईया इस बार काफी भौकाल में नजर आते है और ऐसा दिखाई दे रहा है की उनका एक अलग शासन चल रहा है। इसके साथ ही ईशा तलवार और अंजुम शर्मा का किरदार भी काफी दमदार दर्शाया गया हैं। सिका दुग्गल का किरदार भी शो की कहानी में काफी ट्विस्ट एंड टर्न लाने वाला है। इस सीरीज में लड़ाई गली गोली एकदम वैसी हैं जैसा फैंस सोच रहे थे। वहीं, फैंस पंकज त्रिपाठी को देखकर काफी हैरान हो जाते हैं उनका चेहराअखिरी के चंद सेकंड में नजर आता हैं और और एकदम दमदार आवाज में वो बोलते हैं और धमाल मचा देते हैं। उनकी एंट्री बिल्कुल पुरानी वाली वाइब देती है फैंस उन्हें और उनकी आवाज को काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर में जबरदस्त डायलॉग उपयोग किया गया है जो आप को एंटरटेन भी करेगा। 

सीरीज 3 में नहीं होंगे मुन्ना भैया 

मिर्जापुर के ट्रेलर को देखकर लोग इसकी तारीफ कर रहे है और सीरीज शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इस सब के बीच फैंस अपने प्यारे मुन्ना भैया को काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं। अब तक के दोनों सीजन में दिव्येन्दु शर्मा अहम रोल में थे। उनके कैरेक्टर मुन्ना भैया को फैंस ने भर-भरकर प्यार दिया था। लेकिन अब तीसरे सीजन में दिव्येन्दु शर्मा नजर नहीं आएंगे। वहीं, सीरीज के कास्ट की बात करें तो इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी, ईशा तलवार और अंजुम शर्मा जैसे स्टार्स हैं। 

इस दिन रिलीज होगी सीरीज 

मिर्जापुर फिल्म का पहला हिस्सा 2018 में रिलीज किया गया था। जिसको लोगों ने खूब पसंद किया था । इस फिल्म ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया था। फिल्म में सभी कैरेक्टर लोगों को काफी पसंद आया था। फिर सीजन 2 आया जिसने ये प्यार बरकरार रखा है वही अब मिर्जापुर 3 के ट्रेलर के बाद लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जोकि जल्द ही आने वाली है। ये सीरीज 5 जुलाई, 2024 से प्राइम वीडियो पर भारत और दुनिया भर के 240 देशों में प्रीमियर होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

Mirzapur: अब बड़े पर्दे पर आएंगे गुड्डू-मुन्ना-कालीन भैया, ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ की रिलीज डेट हुई तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत की सबसे चर्चित वेब सीरीज़ ‘मिर्ज़ापुर’ अब पहली बार फिल्म के रूप में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ओटीटी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...