back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Fan Review: इंडियन पुलिस फोर्स के ताबड़तोड़ एक्शन पर क्या बोले फैन्स

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' आज amozon प्राइम पर रिलीज हो गई है। इस वेब सीरीज को लेकर पहले ही दिन उनके फैन्स का क्या रिव्यू रहा चलिए जानते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आप सभी का इन्तज़ार अब खत्म हुआ। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स‘ 19 जनवरी यानी आज amozon प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। यह सिद्धार्थ मल्होत्रा और रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरीज है। जिसे देखने के लिए उनके फैन्स काफ़ी उत्सुक थे। लेकिन अब उन सभी फैन्स का इन्तज़ार खत्म हुआ। जी हां, बता दें कि पहले ही दिन लोगों ने इस फिल्म को काफ़ी प्यार दिया।

लोगों को खूब भा रही ‘इंडियन पुलिस फोर्स’

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रोहित शेट्टी की आई वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स देखकर उनके फैन्स, इस फिल्म की सराहना कर रहे है। पिछले दिन ही, रोहित शेट्टी की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने कहा, ‘ इंडियन पुलिस फोर्स ’ ड्रामा, सस्पेंस और हैरतअंगेज एक्शन सीक्वेंस इस सीरीज को खास बनाते हैं। पहले एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने कमाल कर दिया है, जिसे देखने के बाद मजा आ गया। वहीं एक दूसरे फैंस ने लिखा ‘वाह! शो दूसरा एपिसोड सिड के चरित्र में गहराई जोड़ता है, एक अभिनेता के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है।’ वहीं कुछ फैन्स ने कहा कि ‘विवेक वर्दी वाले रोल ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया, क्या वह एक पुलिस वाला है या एक मॉडल? आदमी को स्टाइल मिल।’ यह वेब सीरीज लोगों के दिलों को काफ़ी हद छु रही है। बता दें कि ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के साथ रोहित शेट्टी और सिद्धार्थ ने ओटीटी स्पेस में कदम रख दिया है।

Fans React WhatsApp_Image_2024_01_19_at_14_33_35.jpeg

कौन किस किरदार में आया नज़र –

फिल्म ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में दिल्ली पुलिस को आतंकियों से जंग लड़ते हुए दिखाया गया है। इस फ़िल्म में दिल्ली में सीरियल धमाके और खुलेआम आतंकवाद दिखाया गया हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी टीम के साथ उसे ढूंढने के लिए निकलते है। इनकी टीम आतंक को खत्म करने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देती हैं। साथ ही आपको सभी को बता दें कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा आइपीएस ऑफिसर कबीर मलिक के किरदार में नज़र आ रहे हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी गुजरात एटीएस की चीफ बनी हुई हैं, विवेक ओबेरॉय ज्वाइंट सीपी विक्रम बख्शी के रोल में हैं, सिद्धार्थ विक्रम की टीम का हिस्सा है, ईशा तलवार को सिद्धार्थ के अपोजिट कास्ट किया गया है। वहीं मुकेश ऋषि डीजीपी जयदीप बंसल का किरदार निभा रहे हैं। शरद केलकर शो में विलेन का एक दमदार रोल निभा रहे हैं। इसके सिवा इस फिल्म में श्वेता तिवारी, निकितिन धीर, ऋतुराज सिंह और ललित भी नज़र आ रहे है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Border 2 Box Office Day 8: कमाई में आई गिरावट, फिर भी सनी देओल की फिल्म ने पार किए 233 करोड़

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद अब रफ्तार थोड़ी धीमी कर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...