नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल दिवस भारत के पहले प्रधान मंत्री जहवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर के दिन मनाया जाता हैं। जवाहर लाल नेहरू को चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता हैं। दरअसल वो बच्चों से बहुत प्यार करते थे। और बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू बुलाया करते थे। उनके प्रति बच्चों का प्यार देखने के बाद इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। आज के दिन लोग बच्चों को गिफ्ट देते हैं और बिलकुल भी डाट नहीं लगाते। वहीं बॉलीवुड में भी बच्चों के ऊपर कई बेहतरीन फिल्में बनाई गई हैं तो चलिए उन फिल्मों को आज के दिन जानते हैं और फिर देखते हैं।
तारे जमीन पर
आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीं पर’ बच्चों के देखने के लिए काफी अच्छी फिल्म हैं। इस फिल्म में उन्हें कई प्रकार की नई और अच्छी बातें सीखने को मिलेगी जो उनके जीवन में काम आएगी। वहीं इस फिल्म की कहानी ऐसे बच्चे की हैं जो मानसिक रूप से थोड़ा सही नहीं होता। वो सबसे अलग होत है।
भूतनाथ और भूतनाथ रिटर्न
अभिताभ बच्चन की फिल्म ‘भूतनाथ’ और ‘भूतनाथ रिटर्न’ अगर अभी तक आपने नहीं देखी हैं तो आपको जरूर देखना चाहिए। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने भूत का किरदार निभाया हैं। इस फिल्म की कहानी और किरदार आपको बिलकुल भी बोर नहीं करेंगे ये फिल्म बच्चों को काफी एंटरटेन करती है।
बम बम बोले
साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘बम बम बोले’ भी बच्चों के ऊपर ही निर्धारित है। फिल्म में दर्शील सफारी, जिया वास्तानी, अतुल कुलकर्णी, ऋतुपर्णा सेनगुप्ता आदि मुख्य भूमिका में नजर आये थे। इस फिल्म में भाई बहन का अनोखा रिश्ता दिखया गया है। इस फिल्म की कहानी आपको एंटरटेन भी करेगी और इमोशनल भी करेगी। छोटे बच्चों को ये फिल्म जरूर देखना चाहिए।
चिल्लर पार्टी
फिल्म चिल्लर पार्टी एक बच्चों के गैंग पर आधारित है। जो काफी मासूम होते हैं उन्हें किसी बात भी चिंता नहीं होती की आगे क्या होगा या नहीं। इस फिल्म में बच्चों की एक अच्छी-खासी दोस्ती भी दिखाई गई है। इस फिल्म से बच्चों काफी कुछ सिखने को मिलता है।





