back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

OMG 2 Teaser: बिखरी जटाएं, माथे पर भस्म, महादेव के रूप में दिखें Akshay Kumar, रिलीज हुआ ‘OMG 2’ का टीजर

सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। सावन में हर जगह भोले बाबा की पूजा की जाती है। इसी के साथ ही सावन के पावन पर्व पर अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 का टीजर रिलीज हो गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। सावन में हर जगह भोले बाबा की पूजा की जाती है। इसी के साथ ही सावन के पावन पर्व पर अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। फैंस के द्वारा अक्षय के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।

OMG 2 omg2.PNG

अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में काफी आकर्षक लग रहे हैं। यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है। वहीं ट्रेलर के रिलीज होने के साथ ही अक्षय कुमार ने दर्शकों से अपील की है कि सनातन धर्म का मजाक न उड़ाए। अक्षय कुमार अपने नए लुक में नजर आ रहे है, जिसमें माथे पर भस्म, गले में माला और जटाधारी बने दिखाई दे रहे हैं।

OMG 2 omg3.PNG

अक्षय कुमार ने बताया कि इस फिल्म का टीजर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। टीजर जारी होने के साथ ही यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिये है। एक यूजर ने लिखा है कि “अक्षय कुमार आपके लिए हम बहुत सम्मान करते हैं। इस फिल्म में सनातन का मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए।” एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं प्रार्थना करता हूं कि इस बार हमारे सनातन धर्म का मजाक न उड़ाया जाए वरना भगवान शिव का रुद्र तांडव बहुत डरावना होगा।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, “लगता है कि यह फिल्म हिट होगी।”

OMG 2 o.PNG

गदर 2 के साथ होगी ओह माय गॉड 2 की टक्कर

अक्षय कुमार ने घोषणा करते हुए कहा कि फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ ही यामी गौतम, पकंज त्रिपाठी भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में पकंज एक भक्त की भूमिका अदा कर रहे हैं। इसी दिन फिल्म गदर 2 भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर अक्षय और सनी देओल के बीच होगी बड़ी टक्कर होने वाली है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Horror Movies 2026: सिनेमाघरों में लौटेगा हॉरर फिल्मों का दौर, अक्षय कुमार की फिल्म भी शामिल, जानें रिलीज डेट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड में हॉरर जॉनर फिर से अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। पिछले कुछ सालों में हॉरर कॉमेडी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...