Om Puri Birth Anniversary: कॉन्ट्रोवर्सी किंग थे ओम पुरी, 14 की उम्र में 55 साल की नौकरानी से बनाए थे संबंध

Om Puri: उम्दा एक्टर ओम पुरी (Om Puri) हमारे बीच नहीं हैं। दिल का दौरा पड़ने से 6 जनवरी 2017 को एक्टर का निधन 66 साल की उम्र में हुआ था।
दिवंगत एक्टर ओम पुरी।
दिवंगत एक्टर ओम पुरी। रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उम्दा एक्टर ओम पुरी (Om Puri) हमारे बीच नहीं हैं। दिल का दौरा पड़ने से 6 जनवरी 2017 को एक्टर का निधन 66 साल की उम्र में हुआ था। बेशक एक्टर वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी शानदार फिल्में और उनके निभाए दमदार किरदार हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने लंबे फिल्मी कॅरियर में कई दमदार किरदार निभाए। विलेन से कॉमेडियन तक, हर तरह के किरदार ओम पुरी ने निभाए हैं। हालांकि उनके साथ कई बड़े विवाद जुड़े हैं। इनमें सबसे चर्चित है, जब वह 14 साल के थे तो 55 साल की नौकरानी से संबंध बनाए थे।

फिल्म आक्रोश से बॉलीवुड में डेब्यू किया था

ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1950 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। उन्होंने कैरियर की शुरुआत 1976 में मराठी फिल्म घासीराम कोतवाल से की थी। उन्होंने गोविंद निहलानी के निर्देशन में 1980 में आई फिल्म आक्रोश से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिर कई फिल्मों में काम किया। इनमें ‘आरोहण’, ‘अर्द्ध सत्य’, ‘जाने भी दो यारो’, ‘चाची 420’, ‘हेरा फेरी’, ‘मालामाल वीकली’ और ’मिर्च मसाला’, ‘चुपके-चुपके’ आदि शामिल हैं।

हॉलीवुड फिल्मों में भी किया काम

ओम पुरी ने हॉलीवुड फिल्मों में भी एक्टिंग की है। फिल्म ईस्ट इज ईस्ट, ‘वुल्फ’, ‘द घोस्ट’, ‘सिटी ऑफ ज्वॉय’ और ‘डार्कनेस’ प्रमुख हैं। इनकी आखिर फिल्म बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट थी। एक्टर ने 2 नेशनल और कई फिल्मफेयर अवार्ड जीते थे।

2 शादियां की थीं

एक्टर ने 2 शादियां की थीं। पहली पत्नी सीमा थीं। इन्हें तलाक देने के बाद ओम पुरी ने नंदिता पुरी से शादी की थी। उनसे एक बेटा ईशान पुरी है। ओम पुरी अक्सर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते थे। ओम पुरी को 55 साल की नौकरानी घर में काम करने के दौरान छू ली थी। इससे उनके दिल-दिमाग में हलचल मची गई थी। दरअसल, इससे पहले किसी महिला ने उन्हें ऐसे नहीं छुआ था। इसके बाद वह उस नौकरानी के प्यार में पड़ गए थे। उन पर अपनी छोटी मामी से छेड़छाड़ के भी आरोप लगे थे। इस कारण उनको घर से निकाल दिया गया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.