back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Welcome 3: वेलकम-3 से बाहर होने पर भड़के नाना, कास्ट न करने की बताई वजह

Welcome 3 Star Cast: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के जन्मदिन पर पिछले हफ्ते फिल्म वेलकम टू द जंगल का टीजर सामने आया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के जन्मदिन पर पिछले हफ्ते फिल्म वेलकम टू द जंगल का टीजर सामने आया है। फिल्म के पोस्टर में एक दर्जन कलाकार नजर आ रहे हैं, लेकिन वेलकम और वेलकम 2 में उदय शेट्टी यानी नाना पाटेकर और मजनू भाई यानी अनिल कपूर नजर नहीं आए होंगे। इस पर नाना ने खुलकर अपनी बात भी रखी है। वेलकम टू द जंगल का हिस्सा नहीं बनने पर नाना पाटेकर ने प्रोड्यूसर्स पर तंज कसा है।

उन्हें लगता है कि हम पुराने हो गए: नाना

फिल्म द वैक्सीन वॉर के ट्रेलर लांच में पहुंचे नाना पाटेकर ने वेलकम टू द जंगल के प्रोड्यूसर्स पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें (वेलकम टू द जंगल के प्रोड्यूसर्स) लगता है कि हम पुराने हो गए हैं, इसलिए शायद हमें कास्ट नहीं किया। इनको (द वैक्सीन वॉर के प्रोड्यूसर्स) को लगता है कि हम पुराने नहीं हुए हैं, इसलिए हमें कास्ट कर लिया। आपके लिए इंडस्ट्री कभी बंद नहीं होती, अगर आप अच्छा काम करना चाहते हैं तो लोग आपके पास आएंगे। आपको खुद ये जानना चाहिए की आप वो काम कर सकेंगे या नहीं। नान ने कहा- मैं समझता हूं कि यह मेरा पहला और आखिरी मौका है। ऐसे में अपने काम में उतनी ही जान डालनी चाहिए। हर किसी को काम मिलता है, बस काम करना चाहते हैं या नहीं यह इस बात पर निर्भर है।

सीक्वेल से लगातार बाहर हो रहे पहली फिल्म के स्टार

वेलकम के सीक्वेल में लगातार बदलाव हो रहा है। वेलकम बैक से अक्षय कुमार को रिप्लेस कर दिया गया था। इनकी जगह जॉन अब्राहम थे। परेश रावल की पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस भी नहीं थीं। अब वेलकम टू द जंगल में अक्षय की वापसी हुई है, लेकिन अनिल कपूर और नाना पाटेकर बाहर हो गए हैं।

अगले साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, परेश रावल, संजय दत्त, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राहुल देव, सुनील शेट्टी, श्रेयस तलपड़े, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, तुषार कपूर हैं। फिल्म को अहमद खान के निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म को फिरोज नाडियाडवाला और ज्योति देशपांडे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी।

द वैक्सीन वॉर की स्टार कास्ट

द वैक्सीन वॉर में नाना पाटेकर, अनुपम खेर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी मुख्य किरदार में हैं। पल्लवी जोशी और आईएम बुद्धा द्वारा निर्मित फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...