
नई दिल्ली रफ्तार डेस्क | बिग बाॅस शो में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। इसके साथ काफी कुछ देखा लड़ाई झगड़ा भी देखा गया है। पिछले ऐपिसोड के दौरान 9 लोग नाॅमिनेट किए गए थे। जिसके से लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है। नाॅमिनेशन के दौरान घर में नया तरह का टास्क हुआ था। वहीं माना जा रहा है कि अगले ऐपिसोड में भी कुछ नया देखने को मिलेगा। वहीं मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा में लड़ाई देखन को मिल रही है। मन्नारा बोलती हैं कि मुनव्वर ने खानजादी को उनके साथ लड़ाई करने के लिए उकसाया था। जिसके बाद मुनव्वर फारुकी का मुंह पूरी तरह से उतर जाता है।
मुनव्वर बहुत समझाने का प्रयास करते हैं कि उन्होंने ये मजाक में किया था। वे मनारा के लिए गलत नहीं सोचते। लेकिन, मनारा इस दौरान बहुत ज्यादा नाराज हो जाती हैं। मुनव्वर ने ये भी कह दिया है कि अगर उनको नहीं दिख रहा है तो कोई बात नहीं, उनको समझा नहीं पाएंगे।
वीकली राशन के लिए घर में टास्क करवाया जाएगा। जिसमें ओटीटी के साथ टीवी की भिड़ंत देखने को मिलेगी। अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा, ईशा मालवीय और सनी उर्फ तहलका, अरुण, अनुराग डोभाल में डिबेट की जाएगी। जिसमें ओटीटी काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आने वाला है।
पिछले ऐपिसोड में नाॅमिनेशन के लिए टास्क हुआ था। इसमें सभी अलग -अलग मकान वालों को बुलाया गया था। इसके बाद इनको नाॅमिनेट करने को बोला गया। दिल वाले घर से अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट नाॅमिनेट हुए थे। दम वाले घर से सभी के वोट के बाद अनुराग, अरुण, सनी औऱ समर्थ को नाॅमिनेट किया था।
बिग बॉस द्वारा दिमाग वाले घर से नाॅमिनेट हुए सदस्यों का नाम पूछा गया, जिसको वे लोग नहीं बता सके। वे अगर सही जवाब देते तो घर से सभी को बचा सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, इसलिए उनमें से मनारा और नावेद को घर से ऐलिमिनेट होने के लिए नाॅमिनेट किया है।