नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मुंबई के ताज होटल में हुए हमलें को आज 16 साल बीत गए, लेकिन आज भी वो दिन कोई भूल नहीं सकता। 16 साल पहले मुंबई का ताज होटल से दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया था। पाकिस्तान की कोख से जन्मे लश्कर ए तैयबा ने 10 आतंकवादियों को समुद्र के रास्ते मुंबई मे प्रवेश कराया। इसके बाद उन आतंकवादियों मुंबई के ताज होटल में हमला बोल दिया। पूरे देश को हैरान कर देने वाले मुंबई अटैक्स को कई बार पर्दे पर भी दिखाया गया है। ऐसी कई फिल्में और सीरीज है जो इसपर आधारित है।
होटल मुंबई
साल 2019 में बनी फिल्म ‘होटल मुंबई’ को एंथनी मैरास ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म ने होटल ताजमहल पर हुए आतंकी हमले को बहुत ही बारीकियों से दिखाया है। इस फिल्म में ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ फेम देव पटेल से लेकर अनुपम खेर ने की एक्टिंग ने सब का दिल जीत लिया। इस फिल्म में उन परिवारों का दर्द है, जिन्होंने अपनों को खोया है।और आज भी उस मंजर को याद करते हुए सहम जाते है।
मुंबई डयरीज
साल 2021 में बनी वेब सीरीज ‘मुंबई डयरीज’ में भी मुंबई में हुए हमले के बाद वहां के सरकारी अस्पताल के अंदर के हालात को दिखाती है। इस फिल्म का निर्माण निखिल आडवाणी ने किया है। सीरीज प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इसमें बाॅम्बे जनरल अस्पताल के डाॅक्टर्स की कहानी को दिखाया गया है। इस सीरीज में मोहित रैना लीड रोल में हैं।
मेजर
2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेजर’ एक बेहतरीन फिल्म है इस फिल्म में भी मुंबई अटैक में शहीद हुई मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में मेजर संदीप के बचपन से लेकर मेजर बनने तक के सफर को बड़े पर्दे पर दिखाया गया था। साथ ही उन्होंने मुंबई हमले में कैसे आतंकियों का सामना किया गोली लगने के बाद भी उन्होंने अपना कदम पीछे नहीं लिया बल्कि आगे बढे और आखिरी सांस तक लड़ते रहे। इस फिल्म का निर्देशन शशि किरण टिक्का ने किया है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
फैंटम
कबीर खान के डारेक्शन में बानी फिल्म ‘फैंटम’ भी मुंबई में हुए हमले के ऊपर है। फिल्म की कहानी 26/11 के बड़े हमले के बाद बनाए गए एक मिशन की है, जिसके तहत इस हमले से जुड़े लोगों को पकड़कर कड़ी सजा देना है।इस फिल्म में सैफ अली खान और कटरीना कैफ मुख्य किरदार में हैं।




