back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mossad Operations Movie: मोसाद ऑपरेशन से प्रेरित हैं ये बेहतरीन फिल्में, जिसे देख चकरा जायेगा आप का सिर

इजराइल की सीक्रेट एजेंसी मोसाद चर्चा में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब मोसाद ने हिजबुल्ला के 5000 से ज्यादा पेजर्स को हैक करके उसमें ब्लास्ट करवा दिया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मोसाद की कहानी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। मंगलवार 17 सितंबर 2024 को आतंकी संगठन हिजबुल्ला पर ऐसा हमला हुआ, जिसके बारे में उसने सोचा भी नहीं था। लेबनान में अचानक से पेजर फटने लगे। एक साथ पेजर इस्तेमाल करने वाले हजारों लोग इस विस्फोट का शिकार बने। यह हमला इतना बड़ा था कि इसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 3000 लोग घायल हैं। इस घटना में मोसाद जैसी खतरनाक एजेंसी सामने आया हैं।

इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद पर बनी फिल्में 

मोसाद का खोफ सबको रहता हैं क्योंकि वो उनमें से हैं जो अपने दुश्मनों को चुन-चुन कर मरता है। इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद अपनी सस्पेंस, थ्रिलर और अति गुप्त ऑपरेशन के लिए दुनिया में अपना अलग रिकॉर्ड रखती है। अब तक इसपर कई फिल्में भी बन चुकी है। चलिए जानते हैं मोसाद से प्रेरित फिल्मों के बारे में।

ऑपरेशन फिनाले

फिल्म ‘ऑपरेशन फिनाले’ साल 2018 में रिलीज यह फिल्म मोसाद के द्वारा नाजी एडॉल्फ को पकड़ने को लेकर है। इस फिल्म क नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 

एचमैन

फिल्म ‘एचमैन’ पहली बार 2007 में ब्राजील में रिलीज हुई थी और इसे वर्ष 2010 में अमेरिका में रिलीज किया गया था। ये जर्मनी के पूर्व नाजी लेफ्टिनेंट कर्नल ‘एडोल्फ एचमैन’ को पकड़ने, उससे पूछताछ करने और उसे फांसी पर लटकाए जाने की कहानी है।

द डेब्ट

‘द डेब्ट’ फिल्म 2007 में आई थी ये एंग्लो अमेरिकन फिल्म मोसाद के तीन एजेंट्स की कहानी है। जिन्हें एक पूर्व नाजी डॉक्टर डेटर वोगेल को पकड़ने का जिम्मा दिया जाता है। 

वॉक ऑन वॉटर

‘वॉक ऑन वॉटर’ 2004 में रिलीज हुई एक इजराइली फिल्म है। ये फिल्म मोसाद के लिए काम करने वाले एक एजेंट एयाल की कहानी है। एयाल को एक पूर्व नाजी युद्ध अपराधी को मारने की जिम्मेदारी दी जाती है जो अब बूढ़ा हो चुका है।

लाइव एंड बिकम

फिल्म ‘लाइव एंड बिकम’ फिल्म एक फ्रांसीसी-इज़राइली फिल्म लड़के की कहानी और इज़राइल में उसके आगमन की कहानी बताती है क्योंकि वह एक नई संस्कृति, यहूदी धर्म, नस्लवाद और फिलिस्तीनियों के साथ संघर्ष से मिलता है। 

म्यूनिख

स्टीवन स्पिलबर्ग द्वारा निर्देशित फिल्म ‘म्यूनिख’ 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को मोसाद पर बनी बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। ‘म्यूनिख’ इजराइल की खुफिया एजेंसी द्वारा चलाए गए ऑपरेशन ‘रैथ ऑफ गॉड’ पर आधारित है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵