Deepika Singham Look: 'मस्तानी' बनी लेडी सिंघम, दीपिका सबसे क्रूर पुलिस वाली बनकर अपराधियों को करेंगी पस्त

Deepika Padukone in Singham Again: बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण की डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फेमस कॉप यूनिवर्स में एंट्री हो गई है। दीपिका फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी।
सिंघम अगेन के अपने फर्स्ट लुक में बदमाश के मुंह में पिस्टल डाले और हंसती दीपिका पादुकोण।
सिंघम अगेन के अपने फर्स्ट लुक में बदमाश के मुंह में पिस्टल डाले और हंसती दीपिका पादुकोण। itsrohitshett इंस्टाग्राम अकाउंट।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण की डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फेमस कॉप यूनिवर्स में एंट्री हो गई है। दीपिका बहुत जल्द फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी के एक और पार्ट 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है, जिसे देखकर फैंस को फिल्म के ट्रेलर और रिलीज की उत्सुकता बढ़ गई है। बता दें रोहित ने कुछ समय पहले फिल्म की घोषणा की थी। सेट से पूजा करते हुए तस्वीरें भी शेयर की थीं।

Summary

दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है फर्स्ट लुक

रोहित ने कुछ समय पहले बताया था कि फिल्म में दीपिका भी लेडी सिंघम का किरदार निभाएंगी। फिल्म में लेडी सिंघम बनी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फर्स्ट लुक तहलका मचा रही है। रोहित और दीपिका ने 15 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में दीपिका पुलिस की वर्दी में दिख रहीं हैं। उनका लुक 'सिंघम अगेन' के लिए है। तस्वीरों में देख सकते हैं कि एक्ट्रेस खून से लथपथ हंस रही हैं। उन्होंने एक आदमी के मुंह में रिवॉल्वर डाल रखी और दूसरे हाथ से उसके बाल पकड़ रखे हैं।

पति रणवीर सिंह ने किया कमेंट

रोहित ने कैप्शन लिखा-नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी। मिलिए! हमारे पुलिस जगत के सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी शक्ति शेट्टी से। मेरी लेडी सिंघम, दीपिका पादुकोण। दीपिका ने कैप्शन लिखा- पेश है शक्ति शेट्टी। उनकेलुक पर पति रणवीर सिंह समेत कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। पूजा हेगड़े ने लिखा-शेट्टी पावर। एक्टर रणवीर सिंह ने लिखा-रे देवा!आली रे आली। नील नितिन मुकेश, जैकलीन फर्नांडिस आदि ने भी कमेंट किए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.