नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने अपने फ्लैट पर आत्महत्या कर ली है। घटना के समय मलाइका पुणे में थीं खबर को सुनते ही वो तुरंत मुंबई लौट आईं। वहीं मलाइका से पहले बॉलीवुड के कई लोग जिसमे एक्ट्रेस के एक्स हस्बैंड अरबाज खान घटना स्थल पर पहुंच चुके थे।
अरबाज खान का पूरा परिवार पहुंचा, अर्जुन कपूर भी आए
घटना के बाद सबसे पहले मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान मलाइका के घर पहुंचे। उनके भाई सोहेल, बहन अलविरा और उनके पेरेंट्स सलीम खान और सुशीला चरक भी मलाइका के घर उन्हें सांत्वना देने पहुंचे थे। वहीं, मलाइका के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी उनके घर पहुंचे।
घबराई हुईं पहुंची अमृता अरोड़ा
एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा भी पिता की मौत की खबर पर दौड़ते हुए घर के अंदर जाती नज़र आयी. उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस के साथ अरबाज भी आए नज़र
अनिल अरोड़ा की मौत की खबर सामने आने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तुरंत ही जांच शुरू कर दी। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पुलिस के साथ एक्ट्रेस के एक्स हस्बैंड अरबाज खान को भी देखा गया इसके अलावा वो पुलिस वालो से घटना के बारे में डिस्कस भी कर रहे थे.
पति सैफ संग पहुंची करीना कपूर
करीना कपूर मलाइका अरोड़ा की बहुत अच्छी दोस्त है. मलाइका के पिता की मौत की खबर सुनने के बाद करीना कपूर भी अपने पति सैफ अली खान के साथ मलाइका के दुःख की घड़ी में उनके घर पहुंची थी। वहीं, एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी पिता चंकी पांडे के साथ मलाइका के घर पहुंची थीं।
माता पिता का हुआ था तलाक फिर आए साथ
एक्ट्रेस मलाईका अरोड़ा के माता पिता की लव मैरिज हुईं थी। उनकी मां क्रिशन तो वहीं पिता पंजाबी थे। एक्ट्रेस जब 11 साल की थी तभी दोनों का डाइवोर्स हो गया था. एक्ट्रेस की मां दोनों बेटियों को लेकर थाणे से चैम्बूर चली गयी थी। कुछ साल ऐसे ही बिता फिर दोनों कपल्स के बीच की कड़वाहट दूर हो गयी और फिर दोनों बांद्रा में साथ रहने लगे।
एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो 11 साल की थी तब मां और पापा अलग हो गए थे। उनकी मां ने सिंगल पेरेंट्स बनकर दोनों बहनों की परवरिश की थी।वहीं उन्होंने बताया की मां पापा के तलाक से मेरी भी मानसिक स्थिति ख़राब हो गयी थी पर इस वक़्त पर मैंने अपनी मां का एक अलग रूप देखा ।





