नई दिल्ली, हि.स./ रफ्तार। राजनीतिक पार्टियां 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही हैं। तीन महीने बाद चुनाव होने की संभावना है। इस बीच बॉलीवुड हस्तियों के चुनाव मैदान में उतरने की अटकलें लगना शुरू हो गईं हैं। चर्चा है एक्टर मनोज बाजपेयी भी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं। बताया जा रहा कि मनोज बिहार के चंपारण निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
भाजपा से चुनाव लड़ने की चर्चा
मनोज से अक्सर राजनीति में आने का सवाल पूछा जाता था। वह कई बार साफ कर चुके हैं कि वह राजनीति में नहीं आएंगे। हालांकि, फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि मनोज बाजपेयी भाजपा से बिहार से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। इस पर बाजपेयी ने ऐसी अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्होंने अफवाह वाले ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा-यह जानकारी आपको किसने दी? या आपने रात में कोई सपना देखा? बताओ…।
कई हिट फिल्में दे चुके हैं मनोज
मनोज ने कई हिट फिल्में दी हैं। इसके अतिरिक्त वह वेब सीरीज के जरिए दर्शकों में लोकप्रिय हो गए। उनकी फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है को दर्शकों से तूफानी प्रतिक्रिया मिली थी। उनकी वेब सीरीज फैमिली मैन काफी चर्चा में रह चुकी है। फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में उनकी एक्टिंग ने फैंस को खास प्रभावित किया था। फैंस वेब सीरीज फैमिली मैन-3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





