back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Arjun Kapoor-Malaika Arora: मलाइका और अर्जुन कपूर का हो गया ब्रेकअप! एक्टर ने पोस्ट कर कचरा बताया

इंडस्ट्री की एक और जोड़ी अलग होने वाली है। अर्जुन ने इंस्टाग्राम लगाई है, जो मलाइका से अलग होने को लेकर जोड़ी जा रही है। लिखा है- ''कचड़ा, एक ऐसी चीज है, जिस पर दुनिया में हम हमेशा भरोसा कर सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्कफिल्म इंडस्ट्री की एक और जोड़ी अलग होने वाली है। कुछ साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इनके ब्रेकअप की भी काफी चर्चा है। हालांकि दोनों में किसी ने इसे आधिकारिक तौर पर नहीं कहा है, लेकिन अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा शुरुआत में अपने रिश्ते को भी नहीं मान रहे थे। फिर दोनों ने सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार किया था। अब इनके सोशल मीडिया पोस्ट से इनके अलग होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हाल में एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है, जो मलाइका से अलग होने को लेकर जोड़ी जा रही है। एक्टर ने लिखा है- ”कचड़ा, एक ऐसी चीज है, जिस पर दुनिया में हम हमेशा भरोसा कर सकते हैं।

कुशा कपिला के कारण अलग हो रहे मलाइका और अर्जुन

एक्ट्रेस एवं डांसर मलाइका अरोड़ा ने भी एक पोस्ट किया था। उस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा था-बदलाव की बात कही थी। ऐसे में मीडिया, बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग के अलावा इनके फैंस को दोनों के अलग होने की बात जहन में आ रही है। इनके रिश्ते में दरार की वजह कुशा कपिला बताई जा रही है। अर्जुन की नजदीकियां इन दिनों कुशा कपिला के साथ काफी थीं। हालांकि कुशा ने कन्फर्म कर दिया है कि सारी बात अफवाह हैं। वह अर्जुन के साथ रिलेशन में नहीं हैं।

अरबाज खान से मलाइका ने की थी शादी

मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में सलमान खान के भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) से शादी की थी। करीब दो दशक तक दोनों साथ रहे। इनका बेटा भी है। फिर साल 2017 में इन दोनों ने तलाक ले लिया। उस दौरान अर्जुन और मलाइका के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की चर्चा काफी थी। कुछ समय बाद इन दोनों ने अफवाहों को सच भी बताया था। इसके साथ दोनों वेकेशन्स और इवेंट्स को इंजॉय करती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया करते थे। कुछ समय पहले ही दोनों की शादी की चर्चा हो रही थी।

इस साल अर्जुन की 4 फिल्में होंगी रिलीज

अर्जुन कपूर की इस साल चार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। अर्जुन की फिल्म एफ 2: फन एंड फ्रस्ट्रेशन 28 सितंबर को रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर अनीस बज्मी हैं। फिल्म मेरी पत्नी का रिमेक अक्टूबर में रिलीज होगी। इसे मुदस्सर अजीज ने डायरेक्टर किया है। अजय बहल की फिल्म द लेडी किलर 16 नवंबर को रिलीज होगी।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए विजिट करें Bolly Enterainment (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत! तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार को हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने की डेडलाइन बढ़ाने से इनकार कर दिया। अभिनेता के वकील ने अदालत...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...