back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Valentine Week: प्यार के इस हफ्ते को बनाए और भी रोमांटिक, OTT पर देखें ये फिल्में

अनजान से जान बनने का जो सफर होता है वह बहुत ही खास होता है। प्यार का हफ्ता चल रहा है, इस रोमैंटिक वीक में अपने पार्टनर के साथ आप ये फिल्में देख सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैलेंटाइन वीक चल रहा है। प्यार का हफ्ता। साल के 12 महीनों के 52 हफ्तों में से सबसे रोमैंटिक हफ्ता। प्यार जताने वाला हफ्ता, प्यार बताने वाला हफ्ता और प्यार निभाने का वादा करने वाला हफ्ता। इस रोमांटिक हफ्ते को थोड़ा और रोमांटिक बनाइए और अपने पार्टनर के साथ बैठकर देख डालिए बॉलीवुड की ये एवरग्रीन लव स्टोरीज़।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे WhatsApp_Image_2024_02_07_at_15_52_46.jpeg

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ टॉप पर आती है। ये हिंदी सिनेमा की सदाबहार फिल्म हैं। शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी राज-सिमरन के रोमांस को परफेक्ट तरीके से पेश करती है। फिल्म की स्टाप कास्ट में अमरीश पुरी जैसा दिग्गज नाम भी शामिल है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

हम आपके हैं कौन WhatsApp_Image_2024_02_07_at_15_55_20.jpeg

हम आपके हैं कौन

फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ भी रोमांटिक रिश्ते को दिखाने वाली प्यारी फिल्म है। इस फिल्म में प्रेम और निशा का रोमांस आपको बांधे रहेगा। सलमान खान और माधुरी दीक्षित की ये फिल्म वैलेंटाइन वीक के लिए सही पसंद है। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं।

आशिकी 2 WhatsApp_Image_2024_02_07_at_15_52_45.jpeg

आशिकी 2

श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की ये फिल्म रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर आने वाली फिल्मों में से एक हैं। राहुल और आरोही की उलझी प्रेम कहानी एक ऐसे मोड़ पर खत्म होती है जो आपको बहुत रुलाएगी। फिल्म में भरपूर रोमांस और कपल के बीच का प्यार देखने को मिलेगा। फिल्म ‘आशिकी 2’ अमेजन प्राइम पर मौजूद है।

रहना है तेरे दिल में WhatsApp_Image_2024_02_07_at_15_56_53.jpeg

रहना है तेरे दिल में

फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ आर.माधवन और दिया मिर्जा के रोमांस के बीच सैफ अली खान की एंट्री इसे और दिलचस्प बनाती है। फिल्म के गाने भी वैलेंटाइन के लिए परफेक्ट हैं। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

वीर-जारा WhatsApp_Image_2024_02_07_at_15_58_39.jpeg

वीर-जारा

‘प्यार सिर्फ पाने का ही नहीं, बल्कि खोने का भी नाम है। प्यार में इंतजार भी है और सच्ची शिद्दत भी।’ ‘वीर-जारा’ के इस डायलॉग की तरह ही फिल्म एक अधुरी प्रेम कहानी को दिखाती है। फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा का प्यार मंजिल तक नहीं पहुंच पाता। इस फिल्म को भी आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

जब वी मेट WhatsApp_Image_2024_02_07_at_15_52_43.jpeg

जब वी मेट

शाहिद कपूर और करीना कपूर खान की ये फिल्म बॉलीवुड की रोमांटिक कल्ट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। इसकी कहानी किसी रोलकोस्टर राइड से कम नहीं है। फिल्म हंसाने और रुलाने में कामयाब रही है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

2 स्टेट्स WhatsApp_Image_2024_02_07_at_15_52_54.jpeg

2 स्टेट्स

चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित ‘2 स्टेट्स’ में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर नजर आ रहे हैं। दोनों दो अलग राज्यों के हैं। कॉलेज में दोनों की मुलाकात होती है और फिर दोनों के बीच प्यार हो जाता है। दोनों शादी के लिए परिवार को कैसे राजी करते हैं इसी को फिल्म में दिखाया गया है। डिज्नी+हॉटस्टार पर आप ये फिल्म देख सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Toxic Teaser: रॉकी भाई को भूल जाएंगे! टीजर में दिखा खूंखार विलेन जलवा, राया के एक्शन ने उड़ाई नींद!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर धमाका मचा दिया है। होली से...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...