Valentine Week: प्यार के इस हफ्ते को बनाए और भी रोमांटिक, OTT पर देखें ये फिल्में

अनजान से जान बनने का जो सफर होता है वह बहुत ही खास होता है। प्यार का हफ्ता चल रहा है, इस रोमैंटिक वीक में अपने पार्टनर के साथ आप ये फिल्में देख सकते हैं।
OTT पर ये फिल्में
OTT पर ये फिल्मेंgoogle

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैलेंटाइन वीक चल रहा है। प्यार का हफ्ता। साल के 12 महीनों के 52 हफ्तों में से सबसे रोमैंटिक हफ्ता। प्यार जताने वाला हफ्ता, प्यार बताने वाला हफ्ता और प्यार निभाने का वादा करने वाला हफ्ता। इस रोमांटिक हफ्ते को थोड़ा और रोमांटिक बनाइए और अपने पार्टनर के साथ बैठकर देख डालिए बॉलीवुड की ये एवरग्रीन लव स्टोरीज़।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे google

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' टॉप पर आती है। ये हिंदी सिनेमा की सदाबहार फिल्म हैं। शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी राज-सिमरन के रोमांस को परफेक्ट तरीके से पेश करती है। फिल्म की स्टाप कास्ट में अमरीश पुरी जैसा दिग्गज नाम भी शामिल है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

हम आपके हैं कौन
हम आपके हैं कौन google

हम आपके हैं कौन

फिल्म 'हम आपके हैं कौन' भी रोमांटिक रिश्ते को दिखाने वाली प्यारी फिल्म है। इस फिल्म में प्रेम और निशा का रोमांस आपको बांधे रहेगा। सलमान खान और माधुरी दीक्षित की ये फिल्म वैलेंटाइन वीक के लिए सही पसंद है। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं।

आशिकी 2
आशिकी 2google

आशिकी 2

श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की ये फिल्म रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर आने वाली फिल्मों में से एक हैं। राहुल और आरोही की उलझी प्रेम कहानी एक ऐसे मोड़ पर खत्म होती है जो आपको बहुत रुलाएगी। फिल्म में भरपूर रोमांस और कपल के बीच का प्यार देखने को मिलेगा। फिल्म 'आशिकी 2' अमेजन प्राइम पर मौजूद है।

रहना है तेरे दिल में
रहना है तेरे दिल मेंgoogle

रहना है तेरे दिल में

फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' आर.माधवन और दिया मिर्जा के रोमांस के बीच सैफ अली खान की एंट्री इसे और दिलचस्प बनाती है। फिल्म के गाने भी वैलेंटाइन के लिए परफेक्ट हैं। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

वीर-जारा
वीर-जाराgoogle

वीर-जारा

'प्यार सिर्फ पाने का ही नहीं, बल्कि खोने का भी नाम है। प्यार में इंतजार भी है और सच्ची शिद्दत भी।' 'वीर-जारा' के इस डायलॉग की तरह ही फिल्म एक अधुरी प्रेम कहानी को दिखाती है। फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा का प्यार मंजिल तक नहीं पहुंच पाता। इस फिल्म को भी आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

जब वी मेट
जब वी मेटgoogle

जब वी मेट

शाहिद कपूर और करीना कपूर खान की ये फिल्म बॉलीवुड की रोमांटिक कल्ट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। इसकी कहानी किसी रोलकोस्टर राइड से कम नहीं है। फिल्म हंसाने और रुलाने में कामयाब रही है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

2 स्टेट्स
2 स्टेट्सgoogle

2 स्टेट्स

चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित ‘2 स्टेट्स’ में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर नजर आ रहे हैं। दोनों दो अलग राज्यों के हैं। कॉलेज में दोनों की मुलाकात होती है और फिर दोनों के बीच प्यार हो जाता है। दोनों शादी के लिए परिवार को कैसे राजी करते हैं इसी को फिल्म में दिखाया गया है। डिज्नी+हॉटस्टार पर आप ये फिल्म देख सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in