back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Main Atal Hoon Box Office: ओपनिंग डे पर ‘मैं अटल हूं’ का नहीं चला जादू, Box Office पर धीमी रही शुरुआत

मै अटल हूं फिल्म में पहले दिन का बाॅक्स ऑफिस कलेक्शन कम रहा है। मूवी में पंकज त्रिपाठी के किरदार की खूब तारीफ हो रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भूमिका निभाई है। जिसको लोगों ने काफी पसंद किया है।फैन्स उनकी ऐक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं, हालांकि, फिल्म की कहानी लोगों के दिल में जगह नहीं बना पाई। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कमाल नहीं दिखा।

रिलीज के पहले मैं अटल हूं मूवी के सफल होने की संभावना जताई जा रही थी। फिलहाल बाॅक्स आॅफिस पर हनुमान और गुंटूर कारम जैसी मूवी का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म की शुरूआत में कुछ खास कमाई नहीं हो पाई। जानकारी के मुताबिक पंकज त्रिपाठी की मूवी मैं अटल हूं का ओपनिंग डे कलेक्शऩ 1 करोड़ रहा।

फिल्म में पंकज त्रिपाठी की खूब हुई तारीफ

पंकज त्रिपाठी ने फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार में कमाल कर दिया है। उनकी एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया है। फिल्म में अटल के संघर्ष के अलावा राजनीतिक करियर को दर्शाया गया है। मैं अटल हूं फिल्म में इमरजेंसी से लेकर कारिगल वार जैसी घटनाओं के बारे में दिखाया गया है।

मेकअप में लगा ज्यादा समय

‘मैंं अटल हूं’ की शूटिंग के दौरान पंकज त्रिपाठी ने मेकअप में काफी समय बिताया था । उनके लुक को बेहतर करने के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल किया जाता था। कड़ाके की सर्दी में पंकज त्रिपाठी 12 घंटे तक शूटिंग करते थे। ये समय उनके लिए काफी चुनौतियों से भरा हुआ था।

फिल्म में पीयूष मिश्रा निभाएंगे अहम भूमिका

‘मैंं अटल हूं’ का निर्देशन रवि जाधव द्वारा किया गया है। फिल्म की कहानी ऋषि विरमानी और रवि जाधव द्वारा लिखी गई है। फिल्म मे पंकज त्रिपाठी के साथ पीयूष मिश्रा, हर्षद कुमार और मधू सिंह ने अहम किरदाय निभाया है। पंकज त्रिपाठी के फिल्म करियर की पहली बायोपिक फिल्म है। इसके पहले उन्होंने बायोपिक में काम नहीं किया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के बीच आखिरकार शुक्रवार को फिल्म The Kerala Story 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। निर्देशक...
spot_img

Latest Stories

International Women’s Day 2026: पहली बार कब मनाया गया था महिला दिवस? जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया भर में हर साल...

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...