back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Movie Jawan:’पठान’ की तरह शाहरुख़ की ‘जवान’ भी रच सकती है इतिहास, वर्ल्ड की सबसे बड़ी स्क्रीन पर होगी रिलीज

Film Jawan Release on World's Largest Screen: फिल्म जवान (Jawan) को और बड़ा बनाने के लिए मेकर्स ने बड़ा दांव खेला है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर रिलीज किया जायेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म पठान (Pathaan) की जबरदस्त सक्सेस के बाद अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अगली फिल्म जवान (Jawan) पर सबकी नज़रें टिकी हैं। इस फिल्म का टीज़र आने के बाद से फैंस में खासा उत्साह बना हुआ है। इस फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर पर लोगों की नजरें हैं। इस बीच फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। इसे जानने के बाद शाहरुख के फैंस का उत्साह कई गुना बढ़ गया है। मेकर्स ने फिल्म जवान (Jawan) को और बड़ा बनाने के लिए बड़ा दांव खेला है।

स्क्रीन 125 फीट चौड़ी और 72 फीट लंबी

निर्माता-निर्देशक ‘जवान’ को दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर रिलीज करने की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म को जर्मनी के लिओनबर्ग की आईमैक्स स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। यह स्क्रीन 125 फीट चौड़ी और 72 फीट लंबी है। इस कारण इसे दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन कही जाती है। इस स्क्रीन का नाम ट्रंपलास्ट दिया गया है। इसे 6 दिसंबर 2022 को इंस्टॉल किया गया था। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड्स में है। ऐसा खा जा रहा है कि शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर यह फिल्म जवान इतनी बड़ी स्क्रीन पर रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म होगी।

हिंदी के साथ तमिल फैंस का भी मिलेगा प्यार

खास बात है कि फिल्म में लीड रोल में एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएँगी। तमिल सिनेमा की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा की ये पहली बॉलीवुड फिल्म है। इसमें एक्ट्रेस सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ पहली बार नजर आने वाली है। यह दोनों के फैंस के लिए बड़ी बात है। बता दें शाहरुख खान पहली बार निर्देशक एटली कुमार के साथ काम कर रहे हैं। इस कारण से इस फिल्म का क्रेज हिंदी दर्शकों के साथ तमिल सिनेप्रेमियों के बीच भी है।

7 सितंबर 2023 को रिलीज होगी ‘जवान’

‘जवान’ 7 सितंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। इससे पहले रिलीज के लिए फिल्म के राइट्स 175 करोड़ रुपये में बिके हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्‍या मल्‍होत्रा लीड रोल में हैं। इसमें दीपिका पादुकोण कैयिमो कर रही हैं। फिल्म के डायरेक्टर एटली ने अपने फेवरेट सुपरस्‍टार थपलपति विजय को भी कैमियो रोल में कास्‍ट किया है। गौरतलब है की फिल्म पठान ने पहले दिन 57 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई की थी। सिर्फ हिंदी वर्जन से 55 करोड़ रुपये कमाई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत! तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार को हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने की डेडलाइन बढ़ाने से इनकार कर दिया। अभिनेता के वकील ने अदालत...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...