नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सुपरस्टार थालापति विजय की फिल्म लियो रिलीज हो गई है। उम्मीद के मुताबिक ही फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इसने एडवांस बुकिंग में शाहरुख खान की फिल्म जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। थालापति विजय और लोकेश कनगराज के इस मिलन ने भारत में सप्ताह अंत तक 107 करोड़ रुपए और ओवरऑल 114 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग की है।
Leo की स्टारकास्ट भी जबरदस्त
बता दें फिल्म लियो एक्शन थ्रिलर है। इसमें तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा, गौतम मेनन, मैसस्किन और प्रिया आनंद की भी दमदार एक्टिंग है। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का अहम रोल है।





