LEO ने रिलीज से पहले तोड़ा 'जवान' का रिकॉर्ड, ऋतिक की War 2 की फोटो लीक

LEO Collection: साउथ सुपरस्टार थालापति विजय की फिल्म लियो रिलीज हो गई है। उम्मीद के मुताबिक ही फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।
 फिल्म लियो के पोस्टर में साउथ सुपरस्टार थालापति विजय और फिल्म वार में ऋतिक रोशन।
फिल्म लियो के पोस्टर में साउथ सुपरस्टार थालापति विजय और फिल्म वार में ऋतिक रोशन।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सुपरस्टार थालापति विजय की फिल्म लियो रिलीज हो गई है। उम्मीद के मुताबिक ही फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इसने एडवांस बुकिंग में शाहरुख खान की फिल्म जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। थालापति विजय और लोकेश कनगराज के इस मिलन ने भारत में सप्ताह अंत तक 107 करोड़ रुपए और ओवरऑल 114 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग की है।

ऑनलाइन लीक हुई फिल्म

फिल्म रिलीज हुए चंद घंटे हुए हैं और यह ऑनलाइन लीक हो गई है। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने कहा कि 'लियो' हाई क्वालिटी प्रिंट में ऑनलाइन लीक हो गई है। थलपति विजय की 'लियो' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। तमिलनाडु में फैंस ने फिल्म की रिलीज का जबरदस्त तरीके से जश्न मनाया। थिएटर के बाहर लोग फिल्म के गाने पर जमकर थिरकते दिखे। फिल्म थिएटरों में रिलीज होते बवाल काट रही है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इसके साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसके रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। लोगों ने फिल्म के पहले पार्ट को बेहद पसंद किया है। कुछ ने लिखा-फिल्म देखकर रौंगटे खड़े हो गए। अन्य यूजर ने इसे ब्लॉकबस्टर करार दिया है।

Leo की स्टारकास्ट भी जबरदस्त

बता दें फिल्म लियो एक्शन थ्रिलर है। इसमें तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा, गौतम मेनन, मैसस्किन और प्रिया आनंद की भी दमदार एक्टिंग है। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का अहम रोल है।

'वार 2' में जूनियर एनटीआर बनेंगे खलनायक

2019 में रिलीज हुई फिल्म वॉर की सीक्वेल वार 2 की फोटो लीक हो गई है। फिल्म के सेट से तस्वीरें लीक होने के बाद फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं। वहीं, फिल्म आरआरआर स्टार एवं साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर विलेन की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in