नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। 7 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। फिलहाल वे अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रहे हैं। सिद्धार्थ-कियारा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई। फैंस को यही केमिस्ट्री ऑफ स्क्रीन भी देखने को मिल रही है। हालांकि शादी के कुछ ही दिन बाद सिद्धार्थ और कियारा के बीच झगड़ा हो गया। यह किस्सा खुद कियारा ने एक इंटरव्यू में बताया है।
Kiara And Sidharth Snapinsta_app_334266001_170530459104955_7652157651987091689_n_1024.jpg
सिद्धार्थ अपनी निजी जिंदगी और सार्वजनिक जिंदगी को अलग रखते हैं
कियारा ने कहा, ‘सिद्धार्थ को लगा कि मैंने जो शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, उनमें से कुछ तस्वीरें पोस्ट नहीं की जानी चाहिए थीं। खासकर हमारी शादी का बनाया गया वीडियो। इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद हमारा झगड़ा हो गया क्योंकि सिद्धार्थ अपनी निजी जिंदगी और सार्वजनिक जिंदगी को अलग रखते हैं।
Kiara And Sidharth Snapinsta_app_329795792_662043632339038_8462189988537106829_n_1080.jpg
दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं
सिद्धार्थ-कियारा के अफेयर के चर्चे काफी समय से चल रहे थे, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। अब ये दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। उनका विवाह समारोह राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में आयोजित किया गया था।
Kiara And Sidharth Snapinsta_app_329398502_912386279788432_666915740030920337_n_1080.jpg
‘सत्य प्रेम की कथा’ ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का बिजनेस किया
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी की ‘सत्य प्रेम की कथा’ ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की वेब सीरीज में नजर आएंगे। जिसमें वह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in





