नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे। वहीं, अब लोकप्रिय क्विज शो का शानदार आगाज हो चुका है। एक बार फिर अमिताभ बच्चन होस्ट करते हुए देखा जा रहा हैं। हालांकि उन्हें शो में काफी भावुक होते हुए देखा गया। केबीसी 16′ के पहले कंटेस्टेंट उत्कर्ष बक्शी बने और उनसे ये 13 सवाल पूछे गए क्या आप को जवाब मालूम हैं।
1. उत्कर्ष से तस्वीर दिखाकर पूछा गया- ऐसी सुविधा आपको आमतौर पर इनमें से किसमें मिलेगी?
2. मालपुआ बनाने में पारंपरिक रूप से इनमें से किसका उपयोग नहीं होता है?
3. फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में कृति सेनन द्वारा निभाया गया एंड्रॉयड SIFRA के नाम में ‘R’ का मतलब क्या है?
4. इनमें से किस खेल की प्रतियोगिता को नॉकआउट के माध्यम से समाप्त किया जा सकता है?
5. आर्कटिक समुद्री बर्फ के पिघलने के कारण किस प्रकार के भालू भुखमरी का सामना कर रहे हैं?
6. इनमें से कौन सा शहर उसी राज्य में नहीं है, जिसमें बेंगलुरु है?
7. भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित ‘केवाईसी’ नामक ऐप में ‘सी’ का मतलब क्या है?
8. अपने बहुमुखी प्रदर्शन के लिए 2024 आईपीएल सीजन में ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ कौन बने?
9. बृहस्पति मुख्यत: हीलियम और किस अन्य गैस से बना है?
10. 2024 जी-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन किस देश में हुआ था?
11. नेपाली और लेप्चा भारत के किस पूर्वोतर राज्य की कुछ आधिकारिक भाषाएं हैं?
12. व्यापारिक समूह हिंदूजा समूह का मुख्यालय 1979 तक इनमें से किस देश में स्थित था?
13. महाभारत के अनुसार, किस भगवान ने अम्बा को एक माला भेंट की थी और कहा था कि जो इसे पहनेगा, वह भीष्म को मारेगा?
इन सारे सवालों का जवाब आपको सबसे नीचे मिलेगा।
भावुक हुए अमिताभ बच्चन
शो की शुरूआत में ही अमिताभ बच्चन ने कहा,आज एक नए सत्र की शुरुआत हुई है। लेकिन, मैं क्या बोलू क्योंकि मेरे पास शब्दों की कमी है कोई भी शब्द में आपके प्यार के प्रति आभार व्यक्त करने की क्षमता नहीं है। आप ने हमेशा इतना प्यार दिया और जिसने कौन बनेगा करोड़पति को एक नया जीवन दिया। ये आप का प्यार और विश्वास ही हैं जिसने इस मंच को फिर से रोशन किया और जिसने एक परिवार को फिर से जोड़ा और मुझे आपके बीच उपस्थित होने की अनुमति दी।मैं इस देश के लोगों को सलाम करता हूं। ये मंच आपका है, ये खेल आपका है और ये सीजन सिर्फ आपका है।
केबीसी 16 के पहले कंटेस्टेंट बने उत्कर्ष बक्शी
इस बार का केबीसी 16 अन्य सीजन से थोड़ा अलग है शो में कंटेस्टेंट्स के लिए 16 सवाल तैयार किए गये हैं। केबीसी 16 के पहले एपिसोड में गुजरात के रहने वाले उत्कर्ष बक्शी पहले कंटेस्टेंट बने। हालांकि उत्कर्ष ने पहले 12 सवालों के सही जवाब दिए और फिर 13 सवाल पर आकर अटक गए। आइए, उत्कर्ष से पूछे गए 13 सवालों के बारे में जानते हैं।
1 पहले सवाल का सही जवाब है- लिफ्ट.
2 दूसरे सवाल का जवाब- नीम.
3.तीसरे सवाल का सही जवाब है- ‘रोबोट.’
4 चौथे सवाल का उत्तर है- मुक्केबाजी
5 पांचवे सवाल का उत्तर है- ध्रुवीय भालू
6 छठे सवाल का सही जवाब है- सेलम
7 सातवें सवाल का जवाब है- कैंडिडेट
8 आठवें सवाल का जवाब है- सुनील नारायण
9 नौवे प्रश्न का जवाब है- हाइट्रोजन
10 दसवे सवाल का जवाब है- इटली
11 ग्यारहवें सवाल का जवाब है- सिक्किम
12 बारहवें सवाल का जवाब है- ईरान
13 तेरहवें सवाल का जवाब है- भगवान कार्तिकेय
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–





