back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kangana Reaction on Jawan: कंगना रनौत ने Jawan पर दिया रिएक्शन, शाहरुख को बताया सिनेमा का…

Film Jawan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज हो चुकी है। पहले दिन से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म को हर स्तर पर पॉजिटिव रिस्पॉस मिल रहा है।

कंगना ने भी देखी ‘जवान’, रियल लाइफ सुपर हीरो बताया

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी फिल्म जवान देखी है। इन्होंने फिल्म पर जबरदस्त रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने शाहरुख खान और फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। कंगना ने शाहरुख को ‘सिनेमा का भगवान’ बता दिया है। रियल लाइफ सुपर हीरो शाहरुख खान को कहा। इसके साथ ही जवान की तारीफ कर लिखा- 90 के दशक के अल्टीमेट लवर बॉय बने, फिर लंबे समय तक स्ट्रगल किया। 40 की उम्र से 50 तक अपनी ऑडियंस से फिर संबंध बैठाने की कोशिश की और अब 60 (लगभग) की उम्र में सबसे बेहतरीन मास सुपर हीरो बनकर उभरे हैं। रियल लाइफ सुपर हीरो।

शाहरुख का संघर्ष कलाकारों के लिए मास्टर क्लास

कंगना ने आगे लिखा-मुझे वह समय याद है, जब उन्हें लोगों ने नजरअंदाज कर दिया था। उनकी पसंद का मजाक उड़ाया था, लेकिन उनका संघर्ष उन सभी कलाकारों के लिए एक मास्टर क्लास है। जो लंबे कॅरियर का आनंद ले रहे हैं, लेकिन उन्हें फिर दर्शकों के साथ कनेक्शन बिठाने की जरूरत है।

भारत को शाहरुख की जरूरत

एक्ट्रेस ने लिखा- शाहरुख खान सिनेमा जगत के भगवान हैं। इनकी भारत को जरूरत है..सिर्फ hug या डिंपल के लिए नहीं, बल्कि दुनिया को बचाने के लिए भी जरूरत है। आपकी लगन, मेहनत और विनम्रता को नमन किंग खान.. कंगला ने फिल्म जवान की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। बता दें शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर देश में 75 करोड़ तक की ओपनिंग दी है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इसके साथ यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत! तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार को हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने की डेडलाइन बढ़ाने से इनकार कर दिया। अभिनेता के वकील ने अदालत...
spot_img

Latest Stories

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...