back to top
18.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इमरजेंसी की रिलीज़ से पहले कंगना रनौत को मिली जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस ने पुलिस से मांगी मदद

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग कंगना को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसमें कह रहे हैं कि अगर जनरैल सिंह को आतंकवादी की तरह दिखाया तो कंगना का इंदिरा गांधी जैसा हाल होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्म इमरजेंसी का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं और फिल्म में आपातकाल के दौरान जो भी घटनाएं हुईं है उन्हें दिखाया गया है।

सिख संगठन ने कंगना को दी जान से मारने की धमकी 


रिपोर्ट्स के अनुसार, कई सिख संगठनों ने फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग की है। उनका दावा है कि फिल्म में सिखों को गलत दिखाया गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ लोग कंगना रनौत को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वीडियो में एक शख्स कह रहा है, ‘अगर इमरजेंसी में कहीं भी, मारे गए खालिस्तानी नायक जरनैल सिंह भिंडरावाले को आतंकवादी के रूप में दिखाया गया है तो कंगना का वहीं हाल होगा जो इंदिरा गांधी का हुआ था।’

कंगना के पुराने बयान पर अभी भी नाराज है सिख 


कंगना और सिख संगठन का ये विवाद लम्बे समय से चला आ रहा है। एक्ट्रेस ने कई ऐसे बयान दिए जिसे आज भी सिख भूल नहीं पाए है। और अब एक बार फिर से फिल्म इमरजेंसी की रिलीज़ से पहले कट्टरपंथी सिख संगठन नाराज हो गया है। बता दें कि कंगना ने 2021 में किसान आंदोलन के दौरान कई ऐसे बयान दिए थे जिससे बवाल मच गया था और अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमे इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी के खालिस्तानियों पर एक्शन लेने को भी सही कहा था।

सिखों के जान से मारने की धमकी का वीडियो वायरल होने के बाद एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने पुलिस से अपनी सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग की है। आपको बता दें कि इमरजेंसी की रिलीज़ लंबे समय से टल रही है। फिल्म को पहले 2023 में ही रिलीज़ होना था, हालांकि, बार-बार डेट टलने के बाद अब 6 सितंबर को फिल्म रिलीज़ होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

कैथरीन ओ’हारा के निधन पर बॉलीवुड में शोक, करीना, आलिया और इलियाना ने दी भावुक श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की दिग्गज और एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कैथरीन ओ’हारा के निधन से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर...
spot_img

Latest Stories