
नई दिल्ली रफ्तार डेस्क | बाॅलीवुड की क्वीन कंगना रनौत को लेकर काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने अपनी फिल्म से हर किसी को प्रभावित किया है। वहीं कंगना की फिल्म तेजस के लिए भी वे काफी एक्साइटेजड थी। हालांकि उनकी मूवी बाॅक्स पर अभी तक कुछ खास कमाल नही कर सकी। वहीं ये फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वहीं अभी की जानकारी के अनुसार कंगना ने अपनी फिल्म 'तुन वेड्स मनु' का तीसरा पार्ट बनाने का ऐला किया है।
कंगना ने अपने प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा किया। इस दौरान उन्होंने कहा है कि यह एक थ्रिलर फिल्म है, इसमें वे साउथ के एक्टर विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। इसके अलावा कंगना ने नोटी बिनोदिनी फिल्म को लेकर भी जानकारी शेयर किया। कंगना ने तनु वेड्स मनु 3 को तीसरा प्रोजेक्ट बताया, जिसमें वे काम करने जा रही हैं। तनु वेड्स मनु ने दोनों पार्ट ने धमाल मचाया था। इसके तीसरे पार्ट का हर किसी को लंबे समय से इंतजार था।
डायरेक्टर आनंद एल राय ने जानकारी दी थी कि फिल्म नहीं बन रही है। जबकि कंगना की फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में आनंद के शामिल होने को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई। कंगना ने इस विषय पर सवाल पूछा कि वह किस डायरेक्टर के साथ करने को तैयार हैं, जिसके बाद उन्होंने आनंद का नाम लिया।
तेजस की रिलीज के बाद कंगना इमरजेंसी मूवी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कंगना ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर भी नजर आने वाले हैं। अनुपम खेर ने देश के जाने माने नेता जयप्रकाश नारायण का किरदार निभाया है। फिल्म को अगले साल 2024 में रिलीज किया जाना है।