back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chandramukhi 2: ‘वैक्सीन’ पर भारी पड़ी कंगना, ‘चंद्रमुखी 2’ ने की शानदार ओपनिंग

Chandramukhi 2 Box Office Day 1: कंगना रनोट की फिल्म चंद्रमुखी 2 रिलीज हो चुकी है। फिल्म फुकरे 3 और द वैक्सीन वॉर भी रिलीज हुई है। आज एक साथ तीन फिल्में थिएटरों में दस्तक दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कंगना रनोट की फिल्म चंद्रमुखी 2 रिलीज हो चुकी है। फिल्म फुकरे 3 और द वैक्सीन वॉर भी रिलीज हुई है। आज एक साथ तीन फिल्में थिएटरों में दस्तक दी है। हॉलीडे के कारण फुकरे 3 ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया। दूसरे नंबर पर कंगना रनोट की फिल्म चंद्रमुखी 2 है। फिल्म द वैक्सीन वॉर ने सबसे कम कलेक्शन किया है। कंगना की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है।

ओपनिंग डे पर 7.5 करोड़ की कमाई

चंद्रमुखी 2 में लीड रोल में कंगना के साथ राघव लॉरेंस हैं। गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म ने 7 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है। Sacnilk के अनुसार चंद्रमुखी ने ओपनिंग डे पर डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 7.5 करोड़ की कमाई की है। वैसे, ये शुरुआती आंकड़े हैं। इनमें फेरबदल संभव है।

द वैक्सीन वार बॉक्स ऑफिस पर कर रही जद्दोजहद

फिल्म को हिंदी और साउथ में भी अच्छा रिस्पांस मिला है। तमिल में 51.90 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी रही। तेलुगु में 42.65 प्रतिशत और हिंदी में 12.77 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी है। यह किसी भी फिल्म की अच्छी शुरुआत की ओर इशारा करती है। फुकरे 3 ने ओपनिंग डे पर 8.50 करोड़ की कमाई की है। द वैक्सीन वॉर कमाई में पिछड़ रही है। पहले दिन फिल्म ने महज 1.30 करोड़ का बिजनेस किया।

15 सितंबर को ही रिलीज होनी थी चंद्रमुखी 2

चंद्रमुखी 2 ब्लॉकबस्टर तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म चंद्रमुखी का सीक्वल है। ओरिजिनल फिल्म में रजनीकांत और ज्योतिका ने लीड रोल में थे। यह फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन तकनीकी दिक्कतों की वजह से 28 सितंबर को रिलीज हुई। फिल्म के लिए एमएम कीरावानी ने संगीत दिया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵