Junior Mehmood ने 11 की उम्र में Bollywood में रखा था कदम, 7 भाषाओं में 250 से अधिक फिल्मों में काम किया

Junior Mehmood Death:जूनियर महमूद आज 67 साल की उम्र में कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए। जूनियर महमूद का असली नाम मो. नईम सैय्यद था। उनकी कॉमेडी और अनूठी एक्टिंग दिलों में हमेशा जिंदा रखेगी।
जूनियर महमूद, जिनका आज निधन हो गया।
जूनियर महमूद, जिनका आज निधन हो गया। रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। जूनियर महमूद आज 67 साल की उम्र में कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए। जूनियर महमूद का असली नाम मो. नईम सैय्यद था। उनकी कॉमेडी और अनूठी एक्टिंग दिलों में हमेशा जिंदा रखेगी। उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 11 साल की उम्र में कॅरियर की शुरुआत कर 7 भाषाओं में बनी फिल्मों से टेलीविजन सीरियल्स तक, काम किया। जूनियर महमूद बॉलीवुड के उन स्टार में से एक थे, जिनका कॅरियर बतौर कॉमेडियन एक्टर स्टारडम की ऊंचाइयों पर था। उन्होंने पांच दशक से अधिक समय डंडस्ट्री को दिया। जूनियर महमूद की पहली फिल्म 1967 में बनी संजीव कुमार की फिल्म नौनिहाल थी।

डायरेक्टर ने कहा-तुम बोल सकते हो क्या डायलॉग

उनका डेब्यू इंडस्ट्री में काफी दिलचस्प तरीके से हुआ था। जूनियर महमूद के भाई फोटोग्राफर थे। वह उनके साथ एक दिन फिल्म की शूटिंग देखने गए थे। वहां एक बच्चा अपना डायलॉग भूल रहा था और डायरेक्टर को रीटेक लेना पड़ रहा था। ये देखकर जूनियर महमूद ने कहा था-एक डायलॉग तक नहीं बोल पा रहा, क्या यार क्या करता तू? यह सुनकर डायरेक्टर ने कहा कि तुम बोल सकते हो क्या? बोलकर दिखाओ। डायरेक्टर की यह बात सुनकर जूनियर महमूद ने कहा -हां, मैं बोल सकता हूं। उन्होंने वह डायलॉग एक बार में पूरा सुनाया। इस तरह एक्टर को पहला रोल मिला।

पहले रोल के लिए मिले थे 5 रुपए

जूनियर महमूद ने इसके बाद पलट कर नहीं देखा। उन्हें एक्टिंग में इतना मजा आने लगा कि वह फिल्मों से जुड़ते चले गए। उनको पहले रोल के लिए 5 रुपए फीस मिली थी। अपने कॉमिक अंदाज के कारण वह इतने मशहूर हुए कि बॉलीवुड के सबसे महंगे चाइल्ड आर्टिस्ट बने। वह एक फिल्म के एक लाख रुपए लेते थे। जो उस समय सबसे अधिक फीस थी। इसी स्टारडम की बदौलत जूनियर महमूद ने उस दौर की सबसे महंगी कार अंपाला खरीदी थी।

सबसे अधिक राजेश खन्ना के साथ किया काम

जूनियर महमूद ने सबसे अधिक काम एक्टर राजेश खन्ना के साथ किया। उन्होंने राज कपूर को छोड़कर बॉलीवुड के लगभग एक्टरों संग काम किया है। जूनियर महमूद उनके काफी करीब रहे। वह उन्हें भाईजान कहते थे। उन्हें आदर्श मानते थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in