back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साउथ स्टार सूर्या के साथ फिल्म कर्ण में नजर आएंगी जान्हवी कपूर

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, साउथ एक्टर सूर्या के साथ पहली बार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'कर्ण' में नज़र आएंगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राकेश ओम प्रकाश मेहरा महाभारत के किरदार कर्ण पर फिल्म बना रहे हैं। ये एक मैग्नम ओपस होगी, जिसे दो पार्ट्स में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म का नाम ‘कर्ण’ है जिसका प्री प्रोडक्शन का काम जारी है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में साउथ स्टार सूर्या और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में होंगे। वहीं, सैफ अली खान भी फिल्म में अहम भूमिका में नज़र आएंगे।

शुरुआत में फिल्म को इस साल 5 अप्रैल को रिलीज़ करने का ऐलान किया गया था। हालांकि, अब इस बारे में साफ जानकारी नहीं है कि फिल्म कब तक रिलीज़ होगी।

एक्ट्रेस जान्हवी के 4 फिल्मों का बड़ा शेड्यूल – जान्हवी कपूर की आखिरी रिलीज फिल्म वरुण धवन स्टारर ‘बवाल’ रही। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस साल उनकी चार फिल्में आने वाली हैं। इनमें से एक जूनियर एनटीआर के साथ ‘देवारा’ होगी, जिससे वो तेलुगु फिल्मों में डेब्यु करेंगी। इसके अलावा वो उलझन, मिस्टर एंड मिसेज माही और कर्ण में नजर आएंगी।

फिल्म कर्ण 2 पार्ट्स में होगी रिलीज – महाभारत के एक मुख्य पात्र कर्ण की कहानी को प्रदर्शित करेंगे, फिल्म कर्ण एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे 5 भाषाओं और 2 भागों में बनाया जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...