अभिनेत्री जान्हवी कपूर
अभिनेत्री जान्हवी कपूर Google

Jhanvi Kapoor with Shikhar: जान्हवी कपूर रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर के साथ दिखी, चेहरा छिपाने की कोशिश

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर को हाल ही में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहारीया के घर के बाहर देखा गया वे अपनी गाड़ी में चेहरा छिपाती नजर आई

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के घर के बाहर देखी गई वे अपनी गाड़ी में बैठी नजर आई। जब पैपराजी फोटो क्लिक करने लगे तो जान्हवी ने हंसते हुए अपना चेहरा दोनों हाथों से छुपा लिया। पैपराजी ने भी एक्ट्रेस से मजाक किया मजाक करते हुए कहा ," जान्हवी जी शर्मा गई क्या ??"

जान्हवी कपूर और शिखर पहारिया बचपन से दोस्त

अभिनेत्री जान्हवी कपूर और उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया बचपन से ही साथ में पढ़े और उनकी दोस्ती भी बचपन से ही है। जान्हवी कपूर और शिखर कई बार स्पॉट किया जा चुके हैं ।हाई स्कूल के बाद वह एक दूसरे को डेट करते नजर आ जाते हैं ।शिखर पहारिया इंटरनेशनल पोलो प्लेयर के साथ एक एंटरप्रिन्योर भी है। शिखर ने साल 2018 में गेमिंग और एंटरटेनमेंट का बिजनेस शुरू किया था। शिखर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। शिखर के नेटवर्थ की बात की जाए तो वेबसाइट ट्रिंग के माध्यम से 16 मिलियन है।

Related Stories

No stories found.