
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'धड़क' गर्ल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को अब अपने रियूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ वेंकटेश्वर मंदिर (Venkateswara Temple) में देखा गया है। जाह्नवी और बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया (shikhar pahariya) ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें जाह्नवी इन दिनों शिखर पहाड़िया को डेट कर रहीं हैं। दोनों अक्सर साथ स्पॉट हो रहे हैं।
जाह्नवी और शिखर ट्रेडिशनल लुक में दिखे
तिरुमाला के मंदिर से वायरल वीडियो में जाह्नवी अपने रियूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आ रही हैं। वह मंदिर के दर्शन करने के बाद बाहर निकल रही हैं। मंदिर से बाहर आते हुए जाह्नवी ने हाथ जोड़ा और फिर माथा टेका। जाह्नवी और शिखर ट्रेडिशनल लुक में दिखे। जाह्नवी पर्पल कलर का साउथ इंडियन लहंगा-चोली पहनी थीं। उन्होंने लुक बहुत सिंपल रखा था। बंधी चोटी में जाह्नवी खूबसूरत दिख रही थीं। शिखर धोती में थे।
जाह्नवी की आने वाली फिल्में
इन दिनों जाह्नवी अपनी अगली फिल्म देवरा को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ पहली बार दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद में है। इस फिल्म से जाह्नवी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। इससे पहले जाह्नवी को फिल्म बवाल में देखा गया था। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हुई। इसमें जाह्नवी ने वरुण धवन की पत्नी का रोल निभाया था।
श्रीदेवी और बोनी कपूर की हैं बेटी
जाह्नवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी एवं प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी हैं। इन्होंने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। जाह्नवी अब तक आधा दर्जन से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कुछ फिल्मों में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई है। इनकी छोटी बहन खुशी कपूर फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहती हैं। हालांकि खुशी भी काफी खूबसूरत हैं।