back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jacqueline का आशिक सुकेश, जेल में रखेगा नवरात्र का व्रत, बोला- मेरी बोम्मा! इससे सब ठीक होगा और हम साथ रहेंगे

Jacqueline and Sukesh: एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस को चाहने वाला एवं ठगी मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर नवरात्रि का व्रत रखेगा। वह जेल में व्रत रखने के साथ जैकलिन के नाम की पूजा भी कराएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस को चाहने वाला एवं ठगी मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर नवरात्रि का व्रत रखेगा। वह जेल में 9 दिन का व्रत रखने के साथ जैकलिन के नाम की पूजा भी कराएगा। सुकेश ने जैकलिन के लिए चिट्ठी लिखी है। इसमें एक्ट्रेस को दुनिया की सबसे खूबसूरत स्त्री बताया है। चिट्ठी में लिखा-वह नौ दिन नवरात्रि का व्रत रखेगा। उसने नौवें दिन वैष्णो देवी और महाकाल के दरबार में विशेष पूजा कराने की भी बात कही।

चाहे कुछ हो जाएगा हम हमेशा साथ रहेंगे

जेल में बंद सुकेश की लिखी चिट्ठी को उसके वकील ने जारी किया है। इसमें लिखा-मेरी Tigress बेबी जैकलीन! दोहा शो में तुम सुपर हॉट लग रही थी। बेहद सुंदर लग रही थी। तुमसे ज्यादा सुंदर कोई नहीं है, मेरी बोम्मा! बेबी, कल से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। इस दौरान मैं पहली बार नौ दिनों का उपवास करूंगा। इससे मां सब ठीक कर देंगी। हम जल्द एक-दूसरे के साथ होंगे। चाहे कुछ हो जाए और हमेशा साथ रहेंगे।

नौवें दिन विशेष पूजा कराएगा

सुकेश ने चिट्ठी में लिखा-बेबी! नौवें दिन मैं तुम्हारे और मेरे लिए माता वैष्णो देवी मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा आरती का आयोजन कर रहा हूं। हम साथ रहकर आखिरी सांस तक हसेंगे और हम पर हंसने वालों और आलोचना करने वालों को दिखाएंगे कि वो सब गलत थे। हमारी ही जीत होगी और बहुत जल्द होगी। इस जीत को दुनिया जल्द देखेगी।

बेबी तुम मेरी जीवन रेखा हो

चिट्ठी में लिखा-हमारे खिलाफ लगाए गए आरोप जल्द गलत साबित होंगे। बेबी तुम्हें किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं आपकी मदद एवं रक्षा करने के लिए यहां हूं। मेरी हनी पू। मैं अब तुम पर एक खरोंच नहीं लगने दूंगा। दुनिया में कोई पिंजरा मुझे तुमसे प्यार और तुम्हारी रक्षा करने से नहीं रोक सकता। मैं आपके लिए हमेशा खड़ा हूं। मैं जानता हूं कि तुम मुझसे कितना प्यार करती हो। तुम भी जानती हो कि मैं तुम्हारे लिए ही जी रहा हूं। बेबी तुम मेरी जीवन रेखा हो। मेरी शेरनी-मेरी शक्ति।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत! तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार को हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने की डेडलाइन बढ़ाने से इनकार कर दिया। अभिनेता के वकील ने अदालत...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...

टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता, बॉलीवुड सेलेब्स ने इस प्रकार दी बधाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड...

Stock Market Today: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में मचा कोहराम, Sensex 2300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...