नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने हाल ही में मुंबई में नया आलीशान फ्लैट खरीदा है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब वायरल हो रहे हैं। उन्होंने यह नया घर बांद्रा के मशहूर पाली हिल इलाके में खरीदा है।
Jacqueline Fernandez Snapinsta_app_350097590_262547712937817_7589749391936215653_n_1080.jpg
प्रियंका के फ्लैट में रहती हैं जैकलीन
जैकलीन फर्नांडीज भी जुहू इलाके के उसी फ्लैट में रहती थीं, जिसमें पहले प्रियंका चोपड़ा रहती थीं। पापाराज़ी ने जैकलीन फर्नांडीज़ का उनके फ्लैट के बाहर का एक वीडियो शेयर किया। जैकलीन के घर की इस आलीशान इमारत को देखने के बाद अब फैंस उनके घर के बारे में जानने के लिए काफी उत्साहित हैं।
Jacqueline Fernandez Snapinsta_app_354768003_602040218660882_3270173221121941940_n_1080.jpg
कई बॉलीवुड स्टार के घर हैं मुंबई में
नवरोज़ अशर नाम की इस इमारत में द सूट्स, द पेंटहाउस, स्काई विला और द मेंशन सहित कई अपार्टमेंट हैं। इमारत की वेबसाइट के अनुसार, इमारत के अंदर एक शानदार पूल, जिम और खूबसूरत लाउंज भी उपलब्ध है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉम्प्लेक्स के सबसे सस्ते फ्लैट की कीमत 12 करोड़ रु पये है। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि जैकलीन के नए अपार्टमेंट की कीमत कितनी है और वह इसमें शिफ्ट हुई हैं या नहीं। बता दें कि मुंबई के इस पॉश इलाके में सलमान खान, सैफ अली खान, करीना कपूर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे कई बॉलीवुड सितारे रहते हैं। जैकलीन के नए लग्जरी अपार्टमेंट में जिम, स्विमिंग पूल और लाउंज है।
Jacqueline Fernandez Snapinsta_app_350240844_637657834881202_8133094504554004839_n_1080.jpg
जैकलीन सुकेश से कीमती तोहफे ले रही थीं
श्रीलंकाई एक्ट्रेस जैकलीन जैकलीन फर्नांडिस पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में हैं। सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनका नाम काफी समय से चर्चा में है। दोनों की प्राइवेट तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम आने के बाद एक्ट्रेस की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। हालांकि जैकलीन ने ईडी की पूछताछ में साफ किया है कि उनका और सुकेश का एक-दूसरे से कोई संबंध नहीं है। ईडी ने अपनी चार्जशीट में दावा किया था कि जैकलीन सुकेश से कीमती तोहफे ले रही थीं। साथ ही कहा गया था कि सुकेश ने जैकलीन के लिए श्रीलंका में एक आलीशान घर भी खरीदा था।





