साल 2023 में लोगों ने सिनेमा हॉल जाकर खूब पिक्चरें देखीं, बॉक्स ऑफिस की टोटल कमाई सुनकर चौंक जाएंगे

भारतीय सिनेमा के हिसाब से साल 2023 जबरदस्त साबित हुआ है, साल 2023 में फिल्मों की कुल कमाई 11730 करोड़ रही।
साल 2023 में फिल्मों की कुल कमाई
साल 2023 में फिल्मों की कुल कमाई movie posters

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सिनेमाघरों पर 11 अगस्त 2023 को रिलीज हुई थी सनी देओल की फिल्म 'गदर 2'। फिल्म ने अभी तक 691.08 करोड़ की कमाई की है। लंबे समय बाद सनी देओल की कोई फिल्म आई है उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। लेकिन, सनी देओल इकलौते स्टार नहीं हैं जिनकी फिल्मों ने बंपर कमाई की है, शाहरुख खान की दो फिल्में पठान और जवान भी इस साल खूब चलीं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ये दोनों फिल्में भले ही गदर से पीछे रही हों, लेकिन इनका वर्ल्डवाइड कलेक्शन गदर से काफी ज्यादा था। वहीं रणबीर कपूर की एनिमल ने भी खूब कमाई की। इस साल भारतीय बॉक्स ऑफिस का टोटल कलेक्शन 11,730 करोड़ रुपये रहा।

किंग खान की जवान और पठान -

वहीं बॉलीवुड के किंग खान की 2023 की फ़िल्मों (जवान और पठान) ने भी कुछ कम धमाल नहीं मचाया है। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने 1143.59 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। वहीं 'पठान' ने पूरी दुनिया में 1050.40 करोड़ की कमाई की है। बता दें कि किंग खान की फिल्म जवान में शाहरुख खान का डबल रोल है, वो पिता और बेटे दोनों की भूमिका में हैं। दोनों ही समाज में फैले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए मुहिम चलाकर रखते हैं। नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा ​​सहायक भूमिकाओं में दिखाई दी थी। बताते चलें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान के गानों ने भी उनके फैन्स के दिलों में आपनी काफी जगह बनाई थी।

साउथ की लियो बनी चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'लियो' साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी। तमिल फिल्म तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में आई इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन सरजा, तृषा कृष्णन, गौतम वासुदेव मेनन, मिस्किन, मंसूर अली खान और प्रिया जैसे उम्दा कलाकारों के साथ-साथ थलपति विजय मुख्य भूमिका में थे। 'लियो' ने 620.50 करोड़ की कमाई की थी। बता दें कि लियो अमेरिकी एनिमेटेड म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म भी है।

इसके साथ ही सुपरस्टार रणवीर कपूर की इस साल की सुपरहिट फिल्म 'एनिमल' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस में 881 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in