back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Aditya Roy Kapoor: कभी बनना चाहते थे क्रिकेटर, जिंदगी ले आई एक्टिंग की ओर

हाल ही में नाईट मैनेजर सीरीज से दोबारा चर्चा में लौटे फिल्म एक्टर आदित्य रॉय कपूर का संघर्ष ख़त्म नहीं हो रहा है, उनका संगर्ष अभी भी जारी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य ने अभी तक के अपने बॉलीवुड करियर में एक या दो हिट फिल्मों के अलावा सभी फ्लॉप फिल्में ही दी है, जिस हीरो के अंदाज की दीवानी है लड़कियां, उसके चार्मिंग लुक, किलर पर्सनालिटी और फिल्मी बैकग्राउंड से आने के बावजूद अभी तक आदित्य लगातार हिट फिल्मों के प्रयास में और बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आदित्य ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत अपनी पहली फ्लॉप फिल्म से ही की थी।साल 2013 में आई उनकी फिल्म ‘ आशिकी 2 ‘ सुपर डुपर हिट तो रही, लेकिन इसके बाद कुछ ख़ास काम नहीं मिला। पिछले 13 सालों से इनका करियर संघर्ष की राह पर डगमगा रहा है अभी हाल ही में वेब सीरीज ‘ द नाइट मैनेजर 2 ‘ में आदित्य रॉय कपूर नजर आए थे। इस सीरीज के कामयाब होने के बावजूद भी अब तक ये केवल आदित्य के लिए कोई ख़ास कमाल नहीं कर पाई है।

एक्टर आदित्य रॉय के करियर की शुरुआत –

आदित्य के करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने कुछ फिल्मों में सपोर्टिंग रोल भी किया , लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिल पाई जिसकी तलाश में वह लगातार नजर आते हैं।आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत जिस फिल्म से की थी वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह पिट गई और साल 2013 में फिल्म ” आशिकी 2 “ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया , जिससे आदित्य रॉय कपूर को लोग जानना शुरू कर दिए ,उस फिल्म में आदित्य रॉय की एक्टिंग के बदौलत फिल्म सुपर डुपर हिट रही । आदित्य रॉय कपूर अपने करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं । हाल ही में जो खबर सामने आई है , उसमे उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस अनन्या पांडे संग अफेयर को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है, आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्य पांडे दोनों एक साथ कई जगह पर स्पॉट भी किए गए हैं।

बॉलीवुड एक्टर को क्रिकेट का बुखार –

जी हां आदित्य राय कपूर शुरुआत से ही क्रिकेटर बनने का सपना देखते हुए बड़े हुए आदित्य ने क्रिकेट के सपने को लेकर कक्षा 6 तक क्रिकेट कोचिंग भी की बाद में उन्होंने क्रिकेटर बनने का सपना छोड़ दिया और वह एक्टिंग की दुनिया में प्रवेश कर गए आदित्य राय फिल्मी बैकग्राउंड से हैं उनके दादाजी 1940 के जाने-माने प्रोड्यूसर थे, आदित्य तीन भाई हैं उनके बड़े भाई सिद्धार्थ राय कपूर यूटीवी मोशन पिक्चर्स के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर है जो फेमस एक्ट्रेस शादी विद्या बालन के पति हैं आदित्य का फिल्मी बैकग्राउंड होते हुए भी आज वह एक्टिंग की दुनिया में संघर्ष कर रहे हैं। अभी तक सिर्फ तीन हिट फिल्में ही दे पाए हैं ,उनके दूसरे भाई कुणाल राय कपूर उन्होंने भी एक्टिंग में ही कैरियर बनाया है.

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...