back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sussanne Khan HBD: ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ 10 साल छोटे एक्टर से फरमा रहीं इश्क, एक्ट्रेस से कम नहीं हैं सुजैन

Sussanne Khan: एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान का आज जन्मदिन हैं। सुजैन सिल्वर स्क्रीन से दूर रहती हैं, लेकिन किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। सुजैन लाइमलाइट में छाई रहती हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान का आज जन्मदिन हैं। सुजैन (Sussanne Khan) सिल्वर स्क्रीन से दूर रहती हैं, लेकिन किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। सुजैन लाइमलाइट में छाई रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उन्हें अक्सर बॉलीवुड पार्टियों में भी देखा जाता है। सुजैन फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह मशहूर एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर संजय खान की बेटी हैं। मां जरीन खान हैं। उनके भाई जायद खान भी एक्टर हैं। ऋतिक से तलाक के बाद सुजैन खुद से 10 साल छोटे एक्टर अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं।

सुजैन मशहूर इंटीरियर डिजाइनर

सुजैन मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। एक्ट्रेस न होने के बावजूद वह ग्लैमरस लुक के कारण चर्चा में रहती हैं। उनकी फैन फोलोइंग किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। सुजैन ने अमेरिका के ब्रुक्स कॉलेज से इंटीरियर डिजाइनर की पढ़ाई की थी। कॅरियर की शुरुआत 1996 में की। इसके बाद सुजैन ने लंबे समय तक कई मशहूर ब्रांड और ई-कॉमर्स कंपनी के लिए काम किया।

निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं

सुजैन निजी जिदंगी की वजह से चर्चा में रहती हैं। ऋतिक के साथ रिश्ते और तलाक की वजह से काफी सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने ऋतिक से वर्ष 2000 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने चार वर्ष तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी बाद सुजैन और ऋतिक रोशन के बीच रिश्ते खराब होने की खबरें आने लगी थीं। दोनों ने साल 2014 में तलाक ले लिया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...